मुंबई। शहनाज गिल (Shehnaz Gill) टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आई थीं। वो शो की सबसे पसंदीदा और फेमस कंटेस्टेंट्स में एक थी। वो उन चुनिंदा सेलिब्रिटी में से एक हैं, जिन्हें शो से बाहर आने के बाद जबरदस्त फेम मिला। उनकी फैन फोलोइंग दोगुनी हो गई है। शहनाज इससे पहले पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं।
शहनाज गिल का पंजाब से मुंबई तक का सफर काफी इंटरेस्टिंग रहा है। वो एक्ट्रेस, सिंगर और अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। उनकी ये उपलब्धि काफी खास है। जब वो बॉस 13 में आई थीं तब उनकी पहचान पंजाब की कटरीना कैफ की थी। आज भी वे खुद को इस टाइलट से पुकारा जाना पसंद करती हैं।
अब शहनाज पहले जैसी नहीं रह गई है। बिग बॉस 13 के बाद से 2 सालों में शहनाज गिल का जबरदस्त ट्रान्सफर्मेंशन देखने को मिला है। अब वे खुद की एक अलग पहचान भी रखती हैं। वो प्रोफेशनल और पर्सनल फ्रंट पर काफी मजबूत हो गई हैं।
View this post on Instagram
अब शहनाज प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो सॉन्ग के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर अपना डेब्यू किया है और उन्हें इसके लिए हर तरफ से बधाइयां भी मिल रही हैं। यहां तक की उनके खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला ने भी उनकी इस अचीवमेंट पर बधाई दी है।
शहनाज जब बिग बॉस में आयी थीं तो उस समय वो उनका वेट काफी ज्यादा था, लेकिन अब उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अब शहनाज काफी पतली हो गई हैं।