newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सादगी से फिर लूटा फैंस का दिल, बुजुर्गों के साथ गिद्दा करते Video वायरल

Shehnaaz Gill: एक दिन पहले जो वीडियो सामने आया था उसमें एक्ट्रेस ने अपने पिंड यानी गांव में ट्रैक्टर पर बैठ अपने खेतों के दर्शन करवाए थे। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा था। वहीं, अब उनका अपने घर के बाहर, गली में फैमिली और आस-पड़ोस के लोगों संग गिद्दा (Shehnaaz Gill Giddha Dance) करते वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस जिस सादगी के साथ लोगों के साथ गिद्दा कर रही है उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों ही उनका अपने गांव और लोगों के साथ समय बिताते हुए वीडियो सामने आया था। एक दिन पहले जो वीडियो सामने आया था उसमें एक्ट्रेस ने अपने पिंड यानी गांव में ट्रैक्टर पर बैठ अपने खेतों के दर्शन करवाए थे। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा था। वहीं, अब उनका अपने घर के बाहर, गली में फैमिली और आस-पड़ोस के लोगों संग गिद्दा (Shehnaaz Gill Giddha Dance) करते वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस जिस सादगी के साथ लोगों के साथ गिद्दा कर रही है उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनके इस वीडियो को देखने के बाद उनकी तारीफ करते हुए उन्हें खुश रहने की दुआ दे रहे हैं।

Shehnaaz Gill..

‘बिग बॉस’ के घर से मिली पॉपुलैरिटी 

टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से शहनाज गिल को जो पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हुई वो आज भी जारी है। हर दिन उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। लोग उनकी मासूम अदाओं को काफी पसंद भी करते हैं। यहां बता दें कि शहनाज इन दिनों अपनों के बीच पंजाब में समय बिता रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है शहनाज अपने घर की गली में कई बुजुर्ग महिलाओं और कुछ नौजवानों संग पंजाब का फेमस डांस गिद्दा और बोलियां करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को लाइट पर्पल कलर के सूट में देखा जा सकता है। वीडियो में जिस तरह से शहनाज बिना मेकअप के स्लीपर में नजर आ रही हैं उनकी सादगी लोगों को उतनी ही पसंद आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

एक दिन पहले शेयर किया था ये वीडियो

घर के बाहर, गली में फैमिली और आस-पड़ोस के लोगों संग गिद्दा (Shehnaaz Gill Giddha Dance) करने के साथ ही एक दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने पिंड यानी गांव में खेतों के दर्शन करवाए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ट्रैक्टर पर बैठी हुई दिखाई दी थीं। ध्यान हो कि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद से ही एक्ट्रेस काफी टूट गई थी। काफी समय तक एक्ट्रेस लोगों के सामने तक नहीं दिखाई दी थी। समय गुजरने के साथ धीरे-धीरे जब शहनाज लोगों के सामने आने लगी तो लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें आगे बढ़ने की सलाह देते नजर आए थे।