मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ की फेमस जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज़ कौर गिल हाल ही में डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में नजर आने वाली है। मेकर्स शो के प्रोमो रिलीज कर रहे हैं, जिसमें सिडनाज शो में जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके फैंस अब उन्हें डांस रिएलिटी शो में देखने को बेताब हैं। आपको बता दें कि ये जोड़ी इससे पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब फैंस को ये जोड़ी डांस दीवाने 3 में नजर आने वाली है।
सोशल मीडिया पर सेट से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज़ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अपनी दिल की बात कहती हुई नजर आ रही हैं। उनकी बात सुनकर माधुरी दीक्षित का रिएक्शन देखने लायक है। यहां देखें वीडियो-
View this post on Instagram
बता दें कि डांस दीवाने 3 के इस नए प्रोमो को शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- ‘क्यों ना सब दीवानों के साथ थोड़ी मैं भी दीवानी हो जाऊं।’
View this post on Instagram
वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया है। लेकिन हर मौके पर शहनाज अपने दिल की बात कह देती हैं। जिससे ये जाहिर हो जाता है कि उनके बीच कुछ तो है।
शहनाज से माधुरी दीक्षित पूछती हैं कि आपके लिए कौन आइडियल हैं, तो शहनाज पूछती हैं- लड़का। इसके जवाब में माधुरी कहती हैं- हां। फिर शहनाज सिद्धार्थ की ओर इशारा करते हुए कहती हैं- ‘ये मुझे अच्छा लगता है।’ ये सुन सिद्धार्थ शर्मा जाते हैं।