newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill Song Out: शहनाज गिल का गाना Tu Yaheen Hai रिलीज, वीडियो में दिखाए गए सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े बिग बॉस के फ्लैशबैक

Shehnaaz Gill Song Out: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, जिनकी लव स्टोरी आज हर किसी की जुबां पर है। उनकी मुलाकात टीवी के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 13 में हुई थी। शो के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी और उसके बाद देखते ही देखते दोनों का नाम लोगों के दिलों दिमाग पर मानों छा सा गया था।

नई दिल्ली। बीते 2 सितम्बर को टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने अंतिम सांस ली थी। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर ने हर किसी को तोड़कर रख दिया था। खासकर शहनाज गिल को। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद से ही लोग शहनाज गिल को लेकर काफी चिंता जता रहे थे। सोशल मीडिया से मानों जैसे शहनाज गिल गायब सी हो गई थी। लेकिन अब समय के साथ धीरे-धीरे वो काम पर वापस आने लगी है। करीब दो महीने के बाद शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वो सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देंगी। शहनाज ने अपने गाने ‘तू यहीं है’ के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने का फैसला लिया। इस गाने को अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने (तू यहीं है) को खुद शहनाज गिल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल राज रंजोण ने लिखे हैं।

इमोशनल हुए फैंस

इस गाने को देखने से ही फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। शहनाज गिल के इस गाने के वीडियो में बिग बॉस के फ्लैशबैक दिखाए गए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है शहनाज काफी खोई-खोई सी नजर आ रही हैं। लोग इस गाने को देखने के बाद कह रहे हैं कि सिडनाज का प्यार अमर है और उनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता है।

बिग बॉस में मिले थे सिडनाज

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, जिनकी लव स्टोरी आज हर किसी की जुबां पर है। उनकी मुलाकात टीवी के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 13 में हुई थी। शो के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी और उसके बाद देखते ही देखते दोनों का नाम लोगों के दिलों दिमाग पर मानों छा सा गया था। आज भी लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार देते हैं।