newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hansika Motwani: चूड़ा और मेहंदी से सजे हाथों से टेस्टी खाना परोसती दिखी हंसिका, पहली रसोई में बनाई खास डिश

Hansika Motwani: हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बिल्कुल सिंपल नजर आ रही हैं। उनके हाथों में एक बाउल नजर आ रहा है

नई दिल्ली। साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉग टर्म  बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से शादी की है। दोनों की शादी की कई रॉयल तस्वीरें सामने आई  हैं जिसमें लाल रंग के जोड़े में वो बेहद खूबसूरत लगी थी। अब शादी के बाद पहली बार हंसिका की सादगी से भरी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो मेंहदी से सजे हाथों से अपने पतिदेव के लिए हलवा बना रही हैं। एक्ट्रेस की प्यारी-प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई हंसिका की सादगी का दीवाना हुए जा रहा है।

हंसिका ने बनाया टेस्टी हलवा

हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बिल्कुल सिंपल नजर आ रही हैं। उनके हाथों में एक बाउल नजर आ रहा है जिसमें हलवा है और वो उसे सर्व कर रही हैं।इस प्यारी सी फोटोज को शेयर कर हंसिका ने लिखा- पहली रसोई। फोटो पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- यकीनन, हलवा बहुत टेस्टी होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारी फोटो..। नजर न लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sohael Khaturiya (@sohaelkaturiya)


 एफिल टावर के पास किया था हंसिका को प्रपोज

फोटो की सबसे खास बात है हंसिका के हाथों में लगी मेहंदी और चूड़ा, जिसने फोटो की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा दी है। फोटो में एक्ट्रेस के फेस पर अलग ही ग्लो नजर आ रहा है। बता दें कि हंसिका की प्री-वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)


शादी से पहले हंसिका ने माता की चौकी भी रखवाई थी, जिसमें वो लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगी थी। वहीं सोहेन भी हंसिका की तरह रेड आउटफिट में दिखें थे। बता दें कि सोहेल ने हंसिका को एफिल टावर के सामने रोमांटिक अंदाज मे प्रपोज किया था