newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

45 साल के हुए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, पत्नी नम्रता शिरोडकर ने इस अंदाज में किया विश

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया है।

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन को लेकर वो काफी समय से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर उनके 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं।

mahesh babu

पत्नी नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू को इंस्टाग्राम पर विश किया। उन्होंने महेश बाबू की आने वाली फिल्म का पोस्टर कर किया है और उन्हें अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

बता दें कि करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। महेश बाबू के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सितारा है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। महेश और नम्रता का एक बेटा भी है जिसका नाम गौतम है। महेश बाबू अपने दोनों के बच्चों के काफी करीब हैं। आये दिन नम्रता और महेश बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।