newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shraddha Kapoor Birthday Special: श्रद्धा कपूर का जन्मदिन आज, कभी कॉफी शॉप पर करती थीं काम, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से हैं, जिन्हें किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। 3 मार्च 1987 में बॉलीवुड के टॉप विलेन शक्ति कपूर के घर आई नन्हीं परी आज बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस में शुमार है।

नई दिल्ली। आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से हैं, जिन्हें किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। 3 मार्च 1987 में बॉलीवुड के टॉप विलेन शक्ति कपूर के घर आई नन्हीं परी आज बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस में शुमार है। श्रद्धा आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। कई फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा सिंगिंग का भी शौक रखती हैं। एक्ट्रेस ने ‘एक विलेन’, ‘आशिकी 2’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरहिट फिल्में में भी काम किया है।

फिल्मी करियर के लिए छोड़ी पढ़ाई

श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की। जिसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए श्रद्धा ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया। हालांकि फिल्मों में करियर बानाने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी ग्रेजुएशन बीच में ही छोड़ दी। आपको जानकर हैरानी होगी की श्रद्धा कपूर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले कॉफी शॉप में काम किया था। अमेरिका में अपने जेब खर्च के लिए एक्ट्रेस वहां काम करती थी। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने खुद इस बात का खुसाला किया था।

16 की उम्र में मिला था ऐसा ऑफर

सलमान खान ने स्कूल में श्रद्धा कूपर की एक्टिंग देख उन्हें फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ का ऑफर दिया। वो महज उस वक्त 16 साल की थी। हालांकि, पढ़ाई के लिए एक्ट्रेस ने उस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि तब उन्हें साइकोलॉजिस्ट बनना था।

बॉलीवुड डेब्यू था फ्लॉप

साल 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्रद्धा कपूर की शुरुआती दो फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद 2013 में एक्ट्रेस की  फिल्म ‘आशिकी 2’ सुपरहिट रही। ‘स्त्री’ श्रद्धा की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें राजकुमार राव के साथ कास्ट किया गया था। श्रद्धा ने अपने करियर में ‘साहो’ (2019) और ‘छिछोरे’ (2019) जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। हालांकि, रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी का भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं रोहन ने रिलेशनशिप की बात को अफवाह बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और 9 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।