मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशाम घाट पर हुआ। एक्टर की मां रीता शुक्ला ने कांपते हाथों और नम आंखों से अपने लाडले बेटे को मुखाग्नि दी। मां ने जब बेटे को मुखग्नि दी तो हर किसी की आंखे भर आईं। बता दें कि उनकी मां का काफी बुरा हाल है। वो अपने बेटे के जाने से पूरी तरह टूट चुकी हैं।
उधर, शहनाज गिल भी अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदा देने ओशिवारा श्मशाम घाट पहुंची थी। जिस हालत में मीडिया के कैमरों ने उन्हें कैद किया वो काफी दुखद था। उनके साथ उनके भाई शहबाज थे। उन्होंने ही अपनी बहन को इस मुश्किल घड़ी में संभला हुआ था। बहवास हालत में शहनाज नजर आईं।
कूपर अस्पताल से एम्बुलेंस के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर श्मशाम घाट पहुंचा था। ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां, उनके करीबी लोग पहुंचे थे। उनकी अंतिम यात्रा में फैंस का भारी जमावड़ा लगा हुआ था। उनके फैंस अपने चहेते एक्टर को आखिरी अलविदा कहना चाहते थे। तो वहीं, पुलिस भीड़ पर काबू पाने की कोशिश में लगी रही।
अब बात करें उनकी रिपोर्ट की तो, सिद्धार्थ शुक्ला के केमिकल एनालिसिस में 10 से 15 दिन का समय लगेगा। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं बताया है। केमिकल एनालिसिस आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा
40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से हुआ। ब्रह्मकुमारी आश्रम के सदस्यों ने उनका अंतिम संस्कार किया। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री शॉक में हैं। साथ ही उनके फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।