नई दिल्ली। 87 साल की उम्र में भी एंग्री यंग मैन धर्मेंद्र देओल का जलवा जारी है।एक्टर लगातार फिल्मों में छोटे रोल करते दिख रहे हैं। अब एक्टर ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने ही दी है। धर्मेंद्र की ओटीटी पर आने वाली फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है जोकि धर्मेंद्र का शानदार लुक है। एक्टर वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ में दिखने वाले हैं, जो उनका पहला ओटीटी डेब्यू होगा। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर के लुक में क्या खास होने वाला है।
खुद शेयर किया लुक
धर्मेंद्र देओल ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ा पहला लुक शेयर किया है, जिसमें उनकी लंबी दाढ़ी, सिर पर बांधा साफा और पहनावा बिल्कुल मुगलों के समय का है। वेब सीरीज में एक्टर सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का रोल प्ले कर रहे हैं। अपने लुक की जानकारी देते हुए एक्टर ने लिखा-“दोस्तों, मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती…एक सूफी संत का किरदार निभा रहा हूं। एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका…………आपकी शुभकामनाओं की आवश्यकता है। फैंस भी एक्टर का लुक देखकर हैरान हैं। कुछ फैंस तो एक्साइटेड हैं एक्टर को वेब सीरीज में देखने के लिए। इस वेब सीरीज में धर्मेंद्र के अलावा अदिति राव हैदरी,नसीरुद्दीन शाह, आशिम गुलाटी, संध्या मृदुल और शुभम कुमार मेहरा भी नजर आने वाले हैं।
Friends, i am playing Shaikh Slim Chishti ….a sufi saint, in film Taaj. A small but an important role………need your good wishes ? pic.twitter.com/IQpAoaS67y
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 15, 2023
जी5 पर देख सकेंगे फिल्म
‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ वेब सीरीज की अनाउंसमेंट जायंट स्ट्रीमर ने बीते कल ही की थी। सीरीज को फैंस जी5 पर देख पाएंगे। सीरीज पीरियड ड्रामा सीरीज है जिसमें मुगल साम्राज्य से जुड़े काल के बारे में दिखाया जाएगा। सीरीज में एक्ट्रेस अदिति अनारकली का रोल प्ले करेंगी, जबकि जोधा बाई का रोल संध्या मृदुल करने वाली हैं। आशिम गुलाटी सलीम की भूमिका में दिखने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अकबर का रोल नसीरुद्दीन शाह कर सकते है। हालांकि उनके रोल को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।