newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में एक और मौत, अब सदमे में भाभी ने तोड़ा दम

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का परिवार अभी उनके मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था कि उन पर एक और बड़ा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, बिहार में रह रही सुशांत की भाभी का सदमे से निधन हो गया। कहा जा रहा है कि सुशांत के जाने की खबर मिलने के साथ ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था और वो सदमे में चली गयी थीं।

पूर्णिया। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का परिवार अभी उनके मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था कि उन पर एक और बड़ा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, बिहार में रह रही सुशांत की भाभी का सदमे से निधन हो गया। कहा जा रहा है कि सुशांत के जाने की खबर मिलने के साथ ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था और वो सदमे में चली गयी थीं।


मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा का निधन उस वक्त हुआ, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

एक्टर के परिवार ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं। रविवार को जैसे ही उन्होंने सुशांत की मौत की खबर सुनी उनकी हालत और भी बिगड़ने लगी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं।

आपको बता दें कि सुधा और उनका परिवार सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहता है। अभिनेता की मौत के बाद से इस इलाके में पहले से ही सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन परिवार में एक और मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।