newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood Stars Fav. Food: किसी को पसंद है मां के हाथ का दाल चावल, तो कोई है मगरमच्छ का मांस खाने का शौकीन, जानें अपने फेवरेट स्टार्स की पसंदीदा डिश

Bollywood Stars Fav. Food: एक्टर्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनें रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स की हर छोटी-बड़ी बात जानने को बेहद एक्साइटेड रहते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड देश की सबसे लोकप्रिय इंडस्ट्री में से एक है, इसलिए बॉलीवुड सितारे भी लोगों के चहेते हैं। बॉलीवुड स्टार्स केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की फैन फ़ॉलोइंग काफी तगड़ी होती है। ये एक्टर्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनें रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स की हर छोटी-बड़ी बात जानने को बेहद एक्साइटेड रहते हैं। आज हम आपकी एक्साइटमेंट को थोड़ा कम करते हुए बताने जा रहे हैं आपके फेवरेट स्टार की फेवरेट डिश के बारे में।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। खुद को हमेशा फिट और फाइन रखने के लिए अमिताभ बच्चन को खाने में बेहद ही साधारण और पौष्टिक आहार लेना पसंद हैं। अगर बात बिग बी की फेवरेट डिश की करें तो बच्चन साहब को नाश्ते में अंडा भुर्जी और दूध लेना बेहद पसंद है। वहीं रात के डिनर में अमिताभ बच्चन ज्यादातर दाल चावल सब्जी रोटी ही खाना पसंद करते हैं।

सलमान खान

भाईजान सलमान खान आज इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। दुनिया भर में सलमान की गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। सलमान खान की फेवरेट डिश की बात करें तो इन्हें अपनी मां के हाथों का बना चिकन बेहद पसंद है। यही नहीं सलमान खान की फेवरेट डिश भी चिकन ही है।

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को खाने में तंदूरी चिकन सबसे ज्यादा पसंद है। अपनी इस फेवरेट डिश के बारे में शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान खानों के बेहद शौकीन इंसान हैं। आमिर को मुगलई खाना सबसे ज्यादा पसंद है। आमिर खान को जब भी बाहर खाने का मौका मिलता है तो आमिर मुगलई खाना ही खाते हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कि पसंदीदा डिश ग्रीन करी है। अक्षय को खाने में ग्रीन करी सबसे ज्यादा पसंद है।

रणवीर कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर की फेवरेट डिश जानकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन एक्टर ने खुद अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें मगरमच्छ का मांस खाना बहुत ज्यादा पसंद है और उनकी फेवरेट डिश भी यही है।

हृतिक रोशन

‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले एक्टर हृतिक रोशन भी खाने के बेहद शौकीन हैं। हृतिक की फेवरेट डिश समोसा है।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को घर पे बना राजमा चावल खाना बेहद पसंद है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में उन्हें साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है। दीपिका डोसा से लेकर इडली उपमा और उत्तपम तक सब कुछ बड़े ही मजे से खाती हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की सुपर क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भारतीय खाना बेहद पसंद है। रसगुल्ला और गुलाब जामुन आलिया के फेवरेट हैं।

करीना कपूर

बेबो यानि की करीना कपूर को घर पर बना दाल चावल खाना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। ये करीना की फेवरेट डिश भी है।

जैकलीन फर्नांडीज

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को चॉकलेट खाना बेहद पसंद है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर स्ट्रीट फूड लवर हैं। सोनम को पावभाजी से लेकर आलू चाट तक सब कुछ बेहद पसंद है।