newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nikki Tamboli: निक्‍की तंबोली हुईं कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में कर रही थीं शूटिंग

Nikki Tamboli: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की फेमस कंटेस्‍टेंट निक्‍की तंबोली (Nikki Tamboli) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाई गई हैं। कुछ दिनों पहले वो चंडीगढ़ में थीं, जहां वो टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की फेमस कंटेस्‍टेंट निक्‍की तंबोली (Nikki Tamboli) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाई गई हैं। कुछ दिनों पहले वो चंडीगढ़ में थीं, जहां वो टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं। वहां से मुंबई लौटने के बाद एक्ट्रेस ने कोविड टेस्ट कराया जिसमें वो पॉजिटिव आईं। कोरोना टेस्ट उन्होंने इसलिए कराया क्योंकि वो मुंबई में अपने पैरंट्स के साथ रहती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

nikki tamboli

निक्की ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने लिखा, ”आज सुबह मेरा टेस्‍ट कोविड पॉजिटिव आया है। मैं सेल्‍फ क्‍वारंटीन हूं और सभी सावधानी बरत रही हूं। डॉक्‍टर की सलाह के मुताबिक दवा ले रही हूं। वे लोग जिनके साथ पिछले कुछ दिनों में मैं संपर्क में आई हूं, उन सभी से रिक्‍वेस्‍ट करती हूं कि वे अपना टेस्‍ट करा लें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ”मैं हमेशा आप लोगों के प्‍यार और सपॉर्ट के लिए आभारी रहूंगी। सुरक्षित रहें, हमेशा मास्‍क पहनें, हाथों को बराबर सैनिटाइज करते रहें और सोशल डिस्‍टेंसिंग को मेनटेन करें।”

जैसे ही निक्की ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लोगों के साथ शेयर की है तब से उनके फैंस उनके लिए परेशान हो रहे हैं। सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उनसे पहले भी कई सितारें कोरोना की चपेट में आ गए हैं।