नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अक्सर विवादों में घिरी रहती है। बीते दिनों सोनम कपूर ने कर्नाटक के हिजाब विवाद (Hijab Controversy) में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेत्री सोनम ने हिजाब तुलना सिख पगड़ी से की थी। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई थी और यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया था। अब एक बार फिर सोनम कपूर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई है। दरअसल इस बार अभिनेत्री अपने पति आनंंद एस आहूजा (Anand S Ahuja) के फ्रॉड के चलते मुश्किलों में फस गई है। बता दें कि सोनम कपूर ने एक शिपमेंट कंपनी पर कस्टमर सर्विस पर सवालिया निशान उठाए थे, जो फर्जी इन्वॉइस से जुड़ी थी।
दरअसल सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने ई-कॉमर्स ब्रांड माईयूएस.कॉम को लेकर 27 जनवरी को ट्विटर पर शिकायत की थी। और सोनम के पति ने इसे एक भयानक अनुभव बताया था। वहीं सोनम कपूर ने भी अपने पति के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा था कि भयानक कस्टमर सर्विस का शर्मनाक है। वहीं अभिनेत्री सोनम ने पति की गलती छिपाने के लिए कंपनी की बदहाल सर्विस का बहाना बनाया, लेकिन कंपनी ने उनके पति आनंंद आहूजा की पोल खोलकर रख दी। इसके बाद अब सोनम को एक बार फिर यूजर के हाथों ट्रोल हो गई हैं।
शिपमेंट कंपनी ने झूठ की खोली पोल-
इस पर ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा था, ”यह ग्राहक सेवा की गुणवत्ता, नई नीतियों या आइटम को अनुचित तरीके से रखने का मामला नहीं है जैसा कि ट्वीट किया गया था। श्री आहूजा ने ईबे पर खरीदे गए स्नीकर्स के लिए भुगतान की गई कीमत को गलत तरीके से प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कम शुल्क और कर का भुगतान करना होगा।”
@sonamakapoor @etimes @bombaytimes This is not a matter of customer service quality, new policies, or holding items improperly as was tweeted. Mr. Ahuja misrepresented the price he paid for sneakers purchased on eBay which would result in him paying less duties and taxes. (1/3)
— MyUS.com (@MyUS_Shopaholic) February 1, 2022
लोगों के निशाने पर आई सोनम
वहीं सोशल मीडिया पर अब अभिनेत्री लोगों के निशाने पर आ गई है। लोगों ने सोनम कपूर के झूठ पर जमकर उनकी क्लास लगा डाली। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सोनम कपूर सोशल मीडिया पर यूजर के हाथों ट्रोल हुई हो। इससे पहले भी वो हिजाब विवाद को लेकर अपनी फजीहत करा चुकी है।
Sonam ji…desh ki pic.twitter.com/uon44x44lE
— The Jealous Relative (@mrigank3561) February 13, 2022