newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शादी के फौरन बाद अपनी पत्नी के साथ रेमो डिसूजा से आशीर्वाद लेने पहुंचे पुनीत पाठक

रेमो डिसूजा से मिलने पुनीत पाठक (Punit Pathak) पहुंचे थे। पाठक के साथ उनकी बीबी निधि मूनी (Nidhi Moony) भी थीं। दरअसल पुनीत और निधि मूनी की हाल ही में शादी हुई है और पुनीत रेमो के दिल का दौरा पड़ने के बाद उनसे मिलने नहीं आ पाए थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि अब वह ठीक हैं और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में उन्हें यहां लाया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई थी। हालांकि उनकी पत्नी लिजेल ने दो दिन पहले रेमो का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उनके थिरकते पैर नजर आ रहे थे।

Punit Pathak

अस्पताल में रेमो डिसूजा से मिलने पुनीत पाठक पहुंचे थे। पाठक के साथ उनकी बीबी निधि मूनी भी थीं। दरअसल पुनीत और निधि मूनी की हाल ही में शादी हुई है और पुनीत रेमो के दिल का दौरा पड़ने के बाद उनसे मिलने नहीं आ पाए थे। इसलिए वह रेमो को देखने अपनी पत्नी के संग अस्पताल पहुंचे थे। पुनीत पाठक का अस्पताल पहुंचने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अस्पताल की बालकनी में खड़े पुनीत पाठक उनकी बीबी और रेमो की बीवी लिजेल डिसूजा को देखा जा सकता है। वह तीनों आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आपको बता दें की बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड निधि के साथपुनीत पाठक ने शादी की है, उसके फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे थे। इससे पहले रेमो की अस्पताल में हालत ऑपरेशन के बाद कैसी है इसको बताने के लिए उनकी पत्नी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें कुर्सी पर बैठे रेमो के पैर म्यूजिक की धून पर थिरकते नजर आ रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Liz (@lizelleremodsouza)


आपको बता दें कि जिस दिन रेमो को दिल का दौरा पड़ा था उसी दिन पुनीत पाठक की शादी थी और वह अपनी शादी की रस्मों में व्यस्त थे ऐसे में वह रेमो को देखने अस्पताल नहीं आ पाए थे। अब इन सब से वक्त निकालकर वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे और रेमो और उनकी पत्नी से आशीर्वाद लिया।

Punit Pathak

निधि मूनी के साथ पुनीत पाठक ने 11 दिसंबर को शादी रचाई है। पुनीत और निधि की शादी में इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे बस कमी थी तो सिर्फ रेमो डिसूजा की क्योंकि वह ठीक उसी समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। ऐसे में अपनी शादी के कार्यक्रम के संपन्न होते ही पुनीत, रेमो का आशीर्वाद लेने अस्पताल पहुंच गए।

बिग बी ने सोशल मीडिया पर मांगी रेमो डिसूजा के लिए दुआ, वायरल हुआ ट्वीट

इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) को हाल ही में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में उनका इलाज जारी है। उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराई गई। हालांकि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने उनकी हेल्थ अपडेट दिया था और बताया कि उनकी सेहत पहले से बेहतर है। रेमो की ये खबर सामने आते ही हर कोई चौंक गया। क्योंकि वो काफी फिट हैं। उनके लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया। हर कोई उनकी सेहत के लिए विश करने लगा। इसमें सबसे बड़ा नाम शहंशाह अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) का है। उन्होंने भी रेमो के ठीक होने की कामना की है।

amitabh bachchan sick

दरअसल, बिग बी ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक डांस शो के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स उनके गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रेमो उस परफॉर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। वो कहते है कि मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूं। ये वाला डायलॉग हमेशा मेरे दिमाग में था कि कोई इसके आसपास भी नहीं जा सकता। उनकी परफॉर्मेंस के बाद मुझे ये जरूर याद रहेगा। इस क्लिप को बिग बी ने शेयर किया और लिखा, ”जल्दी ठीक हो जाओ रेमो, प्रार्थना और तुम्हारी विशेज के लिए धन्यवाद।”

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”उफ..और क्या कह सकता हूं मैं।”

बॉलीवुड के लिए बुरी खबर, मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा

बॉलीवुड के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है। इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें इसके बाद कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है। खबर की मानें तो अब उनकी स्थिति सामान्य है। अस्पताल में रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं।

Remo D'Souza

कोकिलाबेन अस्पताल में हार्ट अटैक आने के बाद जब रेमो डिसूजा को लाया गया तो उनका ऑपरेशन कर ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो को दिन में 2.30 बजे के करीब दिल का दौरा पड़ा था।

Jacqueline Fernandez And Remo D'Souza

रोमो को दिल का दौरा पड़ने की खबर की पुष्टि सीनियर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान ने की। अहमद खान रेमो के सीनियर रहे हैं और रेमो उनके साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। वह कई फिल्मों में अहमद के असिस्टेंट भी रहे। अहमद खान को रेमो का करीबी माना जाता है और दोनों के संबंध बहुत अच्छे हैं।

Remo D'Souza

कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर से अपनी शुरुआत करनेवाले रेमो ने कोरियोग्राफर से लेकर डायरेक्टर तक का सफर तय किया। रेमो ने अपने करियर का शुरुआत 1995 में की थी और तब से वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए।

Remo D'Souza

रेमो ने कई फिल्मों तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक में कोरियोग्राफी की है। रेमो को बतौर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर कई अवॉडर्स भी मिले। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो में बतौर जज भी काम करते रहे हैं।