newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sooraj Barjatya: सूरज बड़जात्या ने करण जौहर को ठहराया जिम्मेदार, बोले बॉलीवुड में लाए “विदेशी संस्कृति”

Sooraj Barjatya: सूरज बड़जात्या ने करण जौहर को ठहराया जिम्मेदार, बोले बॉलीवुड में लाए “विदेशी संस्कृति” करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के संदर्भ में मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या का क्या कहना है यहां हम उसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। मशहूर फिल्मकार सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कोई बात नहीं कही है लेकिन बातों बातों में जरूर उन्होंने इशारा कर दिया है। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर काफी समय से आरोप लगते हैं कि इन्होने बॉलीवुड (Bollywood) को खराब किया है। इन्होने बॉलीवुड में हिन्दू संस्कृति को नीचे करने और विदेशी संस्कृति को ऊपर उठाने का किया है। इसके अलावा करण जौहर पर तो नेपोटिस्म के भी आरोप लगते रहे हैं। कई बार तो करण जौहर ने खुद डंके की चोट पर इन बातों को स्वीकारा भी है। यही कारण है कि आज भले छोटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर लेती हों लेकिन करण जौहर और आदित्य चोपड़ा की फिल्म को दर्शक देखना पसंद नहीं करते हैं। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के संदर्भ में मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या का क्या कहना है यहां हम उसी बारे में बात करेंगे।

सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज़ होने वाली है। 11 नवंबर को ऊंचाई सिनेमाघर में रिलीज़ हो जाएगी। जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ अनुपम खेर (Anupam Kher) और बोमन ईरानी (Boman Irani) दिखने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म का प्रमोशन जोरों से चल रहा है। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने बनाया है। सूरज बड़जात्या ने उन फिल्म का निर्माण किया है जो भारतीय संस्कृति से जुड़ी होती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें किसी भी कहानी को शूट करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। बस एक घर, एक परिवार और एक छोटा सा मंदिर। जिस निर्देशक की सोच इस तरह की होती है वो हमेशा भारतीय संस्कृति और उनकी भावनाओं की कद्र करता है और वो ही दिखाता है जो भारतीयों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए।

सूरज बड़जात्या ने “मैंने प्यार किया” और “हम आपके हैं कौन” जैसी फिल्मों से बहुत नाम कमाया है। उंचाई फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने कहा की दक्षिण भाषा की फिल्म भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा,”ये एक काल है लेकिन मुझे लगता है लोग आज भारतीयता से जुड़ी फिल्म देखना चाहते हैं। भारतीय अंत में भारतीय ही होंगे और मैं बहुत खुश हूं कि आज भारतीय कहानी कही जा रही हैं।”

आगे सूरज बड़जात्या ने ये भी बताया, जब उन्होंने मैंने प्यार किया फिल्म बनाई थी तो वो प्रेम कहानियों का समय चल रहा था। “जब हम आपके हैं कौन” बनाया, तो पारिवारिक संस्कृति को दिखाया गया। उसके बाद आदित्य चोपड़ा और करण जौहर बॉलीवुड में विदेशी संस्कृति का समय लेकर आए। सूरज बड़जात्या के अनुसार आज भारतीय लोग कई देश घूमते हैं। लेकिन आज वही लोग अपने बच्चों को अपनी भारतीय जड़ों से जुड़ी फिल्म दिखाना चाहते हैं।

भले ही सूरज बड़जात्या ने स्पष्ट तौर पर साफ न कहा हो लेकिन इतना साफ़ है कि उन्होंने विदेशी संस्कृति को बॉलीवुड में लाने के लिए करण जौहर और आदित्य चोपड़ा को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी माना है कि आज भारतीय कहानी सुनना लोग पसंद कर रहे हैं और भारतीय लोग अपने बच्चों को भी भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी को दिखाना चाहते हैं। सूरज बड़जात्या इस पहल को सही भी मानते हैं। ऐसे में करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर जो आरोप लगते हैं कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और हिन्दू संस्कृति को नीचे कर विदेशी संस्कृति को ऊपर उठाने का काम किया है वो गलत नहीं है।