newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

SRK Birthday: ‘चलो बुर्का पहनकर नमाज पढ़ो’, जब पार्टी के दौरान शाहरुख ने गौरी से कहा, परिवार रह गया था हक्का-बक्का

SRK Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज 56 साल के हो गए हैं। 3 नवंबर 1965 में आज ही के दिन नई दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान को आज देश-विदेश के लोग जानते हैं। आज दुनियाभर में शाहरुख खान के करोड़ों फैंस हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज 56 साल के हो गए हैं। 3 नवंबर 1965 में आज ही के दिन नई दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान को आज देश-विदेश के लोग जानते हैं। आज दुनियाभर में शाहरुख खान के करोड़ों फैंस हैं। लोगों में किंग खान की दिवानगी इस कदर छाई हुई है, कि उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी बधाईयां दे रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह का जन्मदिन के उनके फैन्स कुछ खास अंदाज में मनाते हैं। वहीं इस साल शाहरुख खान जन्मदिन इस साल किंग खान का जन्मदिन खास होने के कई मायने देखे जा रहे हैं। हाल ही में उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में जमानत मिली है। तो वहीं अब उनकी पत्नी गौरी की चर्चा भी होने लगती है।

यह तो सभी जानते हैं कि शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के क्यूट कपल में गिने जाते हैं। एक तरफ शाहरुख जहां सुपरस्टार हैं तो वहीं गौरी देश की बड़ी इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं। गौरी पंजाबी परिवार से हैं तो शाहरुख मुस्लिम फैमिली से आते हैं। लेकिन दोनों के बीच कभी धर्म की दीवार नहीं देखी गई है। शाहरुख खान और गौरी खान की इंटरकास्ट शादी हुई थी। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक भी किया था।

shahrukh khan

जिसके बाद आखिरकार 25 अक्टूबर साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने बताया था कि गौरी की फैमिली काफी ओल्ड फैशन थी, इसलिए दोनों की शादी में काफी वक्त लग गया था। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि गौरी की फैमिली हैरान हो गई। शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर के परिवार वालों के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन में एक प्रैंक किया था जिसके बाद वह सभी हैरान रह गए थे। शाहरुख खान ने बताया था कि ”शादी के बाद रिसेप्शन में सभी वहां बैठे थे और मैं करीब रात 1.15 पर वहां आया था। मैंने सुना उसके परिवार के लोग आपस में बात कर रहे थे कि ये मुस्लिम लड़का है, क्या गौरी का नाम बदल देगा? क्या वो मुस्लिम बन जाएगी, क्या ये उसे बुर्का पहनने को मजबूर करेगा?”

इसके आगे बताते हुए शाहरुख ने कहा, “मैं सभी की बातें सुन रहा था। मैंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा ओके गौरी, बुर्का पहनो और अब चलो नमाज पढ़ते हैं। जिसे देखकर गौरी का पूरा परिवार हैरान हो गया था कि इतनी जल्दी धर्म बदल दिया, मैंने उनसे कहा अबसे ये हर समय बुर्का पहनेगी, घर से नहीं निकलेगी और हम इसका नाम आयशा रख देंगे और वो ऐसे ही रहेगी।” हालांकि शाहरुख ने गौरी के परिवार के साथ यह मजाक किया था।