newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunny Leone: चोट के निशान के साथ नजर आईं सनी लियोनी, वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख उनके फैंस हैरान हो रहे हैं। साथ ही उनकी चोट को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। फैंस का कहना है कि उनके चेहरे पर चोट कैसे आई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

लेकिन इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, सनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ये वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उनके चेहरे पर चोट लगी नजर आ रही है। हालांकि इस दौरान वो मस्ती करती हुई नजर आईं। असल में उनके चेहरे पर जो चोट लगी नजर आ रही है वो मेकअप है। जो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

चेहरे पर चोट लगी वीडियो के साथ उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म Shero का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। जिसमें उनका लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- “मेरी पहली तमिल फिल्म #SHERO का फर्स्ट लुक दिखा रही हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)