newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एक बार फिर अक्षय कुमार ने बढ़ाये मदद के हाथ, थिएटर आर्टिस्ट के लिए उठाया ये कदम

अक्षय कुमार पीएम केर्यस में 25 करोड़ देने के बाद अब वह मुंबई के थिअटर आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने गेटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की तनख्वाह अदा करने के लिए इसके मालिक को आर्थिक मदद पहुंचाई है।

नई दिल्ली। कोरोना के कारण इस समय देश के गरीब और मजदूरों पर सबसे अधिक परेशानी आयी है। वहीं लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद भी मजबूद और गरीब लोगों की मुश्किलें हल नहीं होने वाली है। इसके लिए कई स्टार्स और सरकार काम कर रहे हैं।

इस फेहरिस्त में एक नाम अक्षय कुमार का भी शामिल है। जो कि शुरू से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में अक्षय कुमार पीएम केर्यस में 25 करोड़ देने के बाद अब वह मुंबई के थिअटर आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए हैं।

akshay kumar

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के मशहूर गेटी गैलेक्सी थिएटर को भी सिनेमा हॉल बंद होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस घड़ी में सिनेमाघर के मैनेजमेंट की मदद करने के खुद अक्षय कुमार आगे आए। उन्होंने गेटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की तनख्वाह अदा करने के लिए इसके मालिक को आर्थिक मदद पहुंचाई है।

Akshay_Kumar2

रिपोर्ट में यह भी मेंशन किया गया है कि सिनेमा हॉल के मालिक मनोज देसाई को अपने कर्मचारियों का वेतन चुकाने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ा था, जब यह बात अक्षय कुमार तक पहुंची को वो खुद मदद के लिए सामने आए। ओनर ने अक्षय कुमार के इस ऑफर की तारीफ की और बताया कि आर्टिस्ट्स की इस महीने की सैलरी के लिए फंड इकट्ठा हो गया है।

akshay kumar

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने 25 करोड़ के बाद बीएमसी को पीपीई, मास्क और रेपिड टेस्टिंग किट्स के लिए 3 करोड़ रुपये दान दिए हैं। अक्षय कुमार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर की काफी तारीफ हुई थी।