newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, विले पार्ले में किया गया अंतिम संस्कार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें पिता केके सिंह और बहनों ने मुखाग्नि दी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें पिता केके सिंह और बहनों ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस कृति सेनन, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, एक्टर सुनील शेट्‌टी, विवेक ओबेरॉय वरुण शर्मा,अर्जुन बिजलानी और कई टीवी कलाकार भी शामिल हुए।

अंतिम संस्कार के वक्त श्मशान घाट मे केवल परिवार के लोग कुछ दोस्त ही शामिल हुए। सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद कपूर अस्पताल में ही था। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद सीधे श्मशान घाट लाया गया। श्मशान घाट में पहले से ही तैयारी की जा चुकी थी। श्मशान घाट में परिवार के लोग ही मौजूद थे। सुशांत के पिता ने अपने 34 साल के बेटे को मुखाग्नि दी।

Sushant Singh Rajpoor pic

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। एक्टर की आत्महत्या की खबर के बाद हर कोई स्तब्ध है।