newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

स्वरा भास्कर को सोनम ने किया खास अंदाज में बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें उनके दोस्त सोशल मीडिया पर ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें उनके दोस्त सोशल मीडिया पर ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी एक बेहद ही खास अंदाज उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर स्वरा के साथ वाली अपनी दो तस्वीरें साझा की है। इनमें से एक तस्वीर सोनम की शादी के वक्त उनकी मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर अपने हाथों में लगी मेहंदी के डिजाइंस दिखाती नजर आ रही हैं और दूसरे में शादी के जोड़े में सोनम स्वरा के पास बैठी दिख रही हैं।

सोनम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन बहुत बहुत मुबाकर हो स्वरु! तुम्हारा साहस और उत्साह बेहद प्रेरणादायक है। तुम हमेशा ऐसी ही रहना।

तुम्हें दुनिया का सारा प्यार और खुशियां मिलें! एक बार स्थिति सामान्य हो जाने पर इसका जश्न हम साथ में मिलकर मनाएंगे! तुम्हें खूब सारा प्यार बहन।”