newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhasker-Fahad Ahmad: स्वरा भास्कर को होना होगा फहद अहमद से दूर?, बरेली के मौलाना बोले- ‘जायज नहीं है दोनों का निकाह…’

Swara Bhasker-Fahad Ahmed: एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए। स्वरा भास्कर की मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद अहमद संग शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार पहले से ही गर्म था कि अब बरेली के मौलाना ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुश्किलें बढ़ा सकता है…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस वक्त अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बीते महीने 6 जनवरी को ही समाजवादी पार्टी के नेता और मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद अहमद (Fahad Ahmad) संग शादी की है। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत 6 जनवरी 2023 को अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर कराई थी। स्वरा ने इस महीने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पोस्ट कर फहद संग अपनी शादी की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए। स्वरा भास्कर की मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद अहमद संग शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार पहले से ही गर्म था कि अब बरेली के मौलाना ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुश्किलें बढ़ा सकता है…

Swara Bhasker-Fahad Ahmad.

जायज नहीं स्वरा-फहद की शादी- बरेली के मौलाना 

बरेली दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने स्वरा भास्कर और फहद अहमद को नाजायज बताया है। मौलाना शहाबुद्दीन का कहना है कि ये शादी तभी जायज मानी जाएगी जब स्वरा भास्कर इस्लाम कबूल करेंगी।

कबूल करना होगा स्वरा भास्कर को इस्लाम!

बरेली दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने दोनों (स्वरा भास्कर और फहद अहमद) की शादी को लेकर कहा कि स्वरा भास्कर गैर मुस्लिम हैं। अगर दोनों शादी करना चाहते हैं तो उन्हें इस्लाम मजहब कबूल करना होगा। दोनों ने अगर इस्लाम नहीं कबूला है तो ये निकाह जायज नहीं माना जाएगा। निकाह के लिए दोनों का इस्लाम कबूलना और पूरे रीति-रिवाज के शादी करना जरूरी है।

Swara

शेयर किया था स्वरा ने वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वरा भास्कर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में स्वरा की फहद संग लव स्टोरी को दिखाया गया है कि कैसे दोनों की मुलाकात हुई। फिर ये मुलाकात प्यार बना और आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंधें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)