newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saina Teaser Out: फिल्म ‘साइना’ का टीजर आउट, बैडमिंटन चैंपियन के किरदार में छाया परिणीति का जादू

Saina Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का काफी बज बना हुआ है। हर कोई उन्हें स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के रोल में देखना चाहते है। ऐसे में आज फिल्म का टीजर आउट (Saina Teaser Out) हो गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का काफी बज बना हुआ है। हर कोई उन्हें स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के रोल में देखना चाहते है। ऐसे में आज फिल्म का टीजर आउट (Saina Teaser Out) हो गया है। जिसमें परिणीति साइना के किरदार में छा गई हैं। लोगों को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि फिल्म ‘साइना’ साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें परिणीति चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया है।

साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म साइना के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें परिणीति चोपड़ा का अंदाज काफी इम्प्रेसिव है। कुछ दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया था। जिसके मुताबिक ये 26 मार्च को रिलीज होगी। ऐसे में फैंस को परिणीति को साइना के रोल में देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इस टीजर को खुद साइना नेहवाल ने शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि साइना का टीजर आउट हो चुका है और मुझे गर्व महसूस हुआ देश के झंडे को लहराते हुए देखने में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

आपको बता दें कि बॉलीवुड में स्पोर्ट्स पर बनी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। हमेशा ऑडियंस से ऐसी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। काफी लंबे समय से साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब फिल्म बनकर तैयार हो गई है और इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

Film Saina Release Date

आपको बता दें कि पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह परिणीति चोपड़ा को चुना गया। फिल्म के लिए परिणीति ने काफी मेहनत की। जिसका सबूत हमें तस्वीरों से मिलता रहा है। फिल्म का निर्माण अमोल गुप्ते ने किया है। इसके अलावा फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का रोल एक्टर मानव कौल निभाएंगे। इसके अलावा परेश रावल भी अहम किरदार निभाएंगे।

यहां देखें फिल्म साइना का टीजर