newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रिद्धिमा और रणबीर ने इस खास अंदाज में मनाया मां नीतू कपूर का 62 वां जन्मदिन

साझा की गई तस्वीरों में से एक में नीतू को गुब्बारों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिन पर जन्मदिन के संदेश लिखे थे। वहीं एक अन्य फोटो में रिद्धिमा और नीतू कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपना 62वां जन्मदिन मनाया, वहीं खास अवसर को और खास बनाने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। रिद्धिमा ने बीते दिन रात को नीतू के लिए जन्मदिन की डिनर की मेजबानी की। डिनर की एक झलक साझा करते हुए रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के साथ पोज देती नजर आईं।

तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, “मेरी आयरन लेडी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार मां।”

 

View this post on Instagram

 

Mom’s bday eve dinner ❤️ #dinnerready

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

इसके अलावा डिनर के लिए रिद्धिमा ने घर पर ही खाना बनाया, जिसकी झलकी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की।

 

View this post on Instagram

 

Happiest bday my Iron Lady I love you so much Ma ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

साझा की गई तस्वीरों में से एक में नीतू को गुब्बारों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिन पर जन्मदिन के संदेश लिखे थे। वहीं एक अन्य फोटो में रिद्धिमा और नीतू कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

इन तस्वीरों के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है, “मां के जन्मदिन से पहले का डिनर। हैशटैगखानातैयारहै।”