newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kalyan Dhev: तेलुगु स्टार कल्यान धेव की कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Kalyan Dhev: तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के दामाद और एक्टर कल्याण धेव (Kalyan Dhev) पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। हालांकि अब उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

हैदराबाद। तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के दामाद और एक्टर कल्याण धेव (Kalyan Dhev) पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। हालांकि अब उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो स्वस्थ लग रहे हैं।

kalyan dev

तस्वीर में कल्याण ग्रे रंग की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैमरे के सामने पोज देते हुए बेसबॉल कैप पहनी हुई है। ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं कोविड निगेटिव हूं, आशा है कि आप सभी घर के अंदर रह रहे होंगे, सुरक्षित रहेंगे। प्यार और प्रार्थना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kalyaan Dhev (@kalyaan_dhev)

आपको बता दें कि कल्याण की कोरोना रिपोर्ट 22 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वो आइसोलेशन में थे और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kalyaan Dhev (@kalyaan_dhev)

अभिनेता जल्द ही ‘सुपर माची’ में आएंगे, जो पुली वासु द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें रचिता राम और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती भी नजर आएंगी हैं।