newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mamta Kulkarni: ‘ममता कुलकर्णी पर दिख रहा बुढ़ापे का असर…’ एक्ट्रेस का हाल देख हैरान हुए फैन, पूछा-कहां हो आप

Mamta Kulkarni:ममता कुलकर्णी फिलहाल फिल्मों और वेब सीरीज से दूर हैं और एकांत में अपना जीवन बिता रही हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते महीने ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की है जिसमें उन्हें पहचान पाना  तक मुश्किल हो गया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जो आते है और पहली ही बार में इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ जाते हैं। ऐसी ही एक अदाकारा हैं ममता कुलकर्णी..। जिन्होंने 90 के दशक में अपनी जुल्फों और खूबसूरती से सबका दिल मोह लिया था। 90 के दशक ही इस अदाकारा ने कई फिल्मों में बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया था और उन्होंने फिल्म करण-अर्जुन सबके दिलों में पहचान बना ली थी। इस फिल्म का गाना छत से सोया था…काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी इस गाने पर शादी और फंक्शन में डांस किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना फेम बटोरने वाली अदाकारा आजकल कहां है और कैसी जिंदगी बिता रही हैं।


वायरल हुई ममता कुलकर्णी की फोटोज

ममता कुलकर्णी फिलहाल फिल्मों और वेब सीरीज से दूर हैं और एकांत में अपना जीवन बिता रही हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते महीने ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की है जिसमें उन्हें पहचान पाना  तक मुश्किल हो गया। फैंस एक बार में एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाए।दरअसल एक्ट्रेस ने बढ़ती उम्र के साथ काफी वेट भी गेन कर लिया है। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का ये हाल देखकर फैंस काफी परेशान और हैरान हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं।


यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ

कुछ फैंस एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं जबकि कुछ यूजर्स उनके लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बचपन से आप मेरी कश हैं मैंम। वहीं एक यूजर ने प्यार बरसाते हुए लिखा- आप और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। जबकि कुछ लोग उनके लुक्स का मजाक उड़ा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि वो बूढ़ी हो गई हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- समय के साथ आपकी जवानी भी ढल गई हैं। हालांकि ज्यादातर फैंस आज भी एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं और उनकी फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।