newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who Is Palak Tiwari: पलक तिवारी के साथ जुड़ रहा इस हैंडसम हंक का नाम, जानें अब किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

Who Is Palak Tiwari: पलक तिवारी टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं जिनका सीरियल कसौटी जिंदगी की काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा को कॉमेडी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। पलक का जन्म  8 अक्टूबर 2000 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से ही की है।

नई दिल्ली। पलक तिवारी बीते साल से किसी न किसी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने पहले अपने हॉट अवतार से सबके दिलों को घायल कर दिया। फिर बिजली-बिजली सॉन्ग के साथ इंडस्ट्री में धूम मचा दी। पलक मीडिया के सामने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल स्टेटमेंट देने से भी गुरहेज नहीं करती हैं। वो कई बार अपनी मां श्वेता तिवारी और उनकी शादियों के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। वो अपने पिता को लेकर भी बेबाक स्टेटमेंट देती चुकी हैं। तो चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर पलक तिवारी कौन हैं और ये हॉट डीवा इस वक्त किस हैंडसम हंक को डेट कर रही हैं।

कौन हैं पलक तिवारी

पलक तिवारी टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं जिनका सीरियल कसौटी जिंदगी की काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा को कॉमेडी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। पलक का जन्म  8 अक्टूबर 2000 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से ही की है। एक्ट्रेस ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से Bachelor of Arts in Psychology की पढ़ाई की। फिल्मी करियर की बात करें तो पलक ने रोज़ी: द केसर चैप्टर से साल 2020 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। जिसके बाद उन्हें फिल्म क्विकी में भी देखा गया। जिसमें उन्होंने प्रिया वाधवा का रोल प्ले किया था। सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी एक्ट्रेस को हार्डी संधू के गाने बिजली बिजली से मिली थी।  ये गाना सोशल मीडिया पर सुपर-डुपर हिट हुआ था।

वेदांग रैना से जुड़ा एक्ट्रेस का नाम

बात करें पर्सनल लाइफ की तो एक्ट्रेस का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन अब पलक का नाम वेदांग रैना के साथ लिंक किया जा रहा है। वेदांत जोया अख्तर की फिल्म आर्चीस से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। दोनों की मुलाकात एक एजेंसी की पार्टी में हुई थी। वेदांग के एक करीबी दोस्त की मानें तो दोनों एक दूसरे को बीते 2 साल से डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी भी वेदांत को उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई दे चुकी हैं।