newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RRKPK BO Collection Day 1: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ओपनिंग डे का कलेक्शन आया सामने, जानें फिल्म की पहले दिन कमाई का आंकड़ा

RARKPK BO Collection Day 1: करण जौहर की इस फिल्म को लोग एक मास एंटरटेनर फिल्म बता रहे हैं। फिल्म में रॉकी और रानी बनें रणवीर और आलिया लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते दिख रहे हैं। इसी के साथ अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने की कमाई की है…

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म से करण जौहर ने करीब सात साल बाद डायरेक्शन की कुर्सी संभाली है। फिल्म को लोगों का बेहतरीन रिव्यू मिल रहा है। करण जौहर की इस फिल्म को लोग एक मास एंटरटेनर फिल्म बता रहे हैं। फिल्म में रॉकी और रानी बनें रणवीर और आलिया लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते दिख रहे हैं। इसी के साथ अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने की कमाई की है…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपने ओपनिंग डे पर ही डबल डिजिट में कमाई की है। फिल्म ने अपने पहले दिन 11.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के लिए ये शानदार ओपनिंग कही जा सकती है। रणवीर की पिछली फिल्मों के मुकाबले उनकी इस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन बेहतरीन रहा है। फिल्म से वीकेंड पर ज्यादा कमाई करने की उम्मीद की जा रही है।

वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टोटल बजट 160 करोड़ है। ऐसे में फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन ठीक माना जा रहा है, लेकिन अपेक्षा से ये कम जरूर है। हालांकि कयास लगाए जा रहें हैं कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शनिवार और रविवार को छुट्टी वाले दिन शानदार कलेक्शन कर सकती है। फ़िलहाल देखने वाली बात है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर क्या कमाल करती है।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद, जया बच्चन और शबाना आजमी ने अहम भूमिका अदा की है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है तो वहीं इसकी कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है। फिल्म को देशभर के करीब 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।