newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender 2022: केआरके की भविष्यवाणी हुई सच, 2022 में इन दिग्गज और महंगे अभिनेताओं लेकर कही थी ये बड़ी बात

Year Ender 2022: कमाल आर खान ने पहले ही एक भविष्यवाणी की थी जो लगभग सच होती नजर आ रही हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2022 में कोई भी फिल्में हिट नहीं होगी हालांकि, उनका ऐसा बोलने का तात्पर्य समझ नहीं आया लेकिन एक हद तक उनकी बातें सच होती साबित हो रही है। साल 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं, वहीं बड़े-बड़े स्टार की फिल्मों की नइया भी इस साल डूबती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। वैसे तो केआरके यानी कमाल आर खान अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर चर्चा के समुद्र में सराबोर रहते हैं। इन्हें अक्सर बॉलीवुड स्टार पर अपने बंदूक रूपी मुंह से शब्दों की गोलियां चलाते हुए देखा गया हैं। कमाल किसी भी स्टार के बारे में कुछ भी बोलने से गुरेज नहीं करते हैं। अक्सर कुछ भी बयान देकर उन्हें बॉलीवुड स्टार और उनकी फिल्म को लपेटते हुए देखा गया हैं। कमाल आर खान ने पहले ही एक भविष्यवाणी की थी जो लगभग सच होती नजर आ रही हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2022 में कोई भी फिल्में हिट नहीं होगी हालांकि, उनका ऐसा बोलने का तात्पर्य समझ नहीं आया लेकिन एक हद तक उनकी बातें सच होती साबित हो रही है। साल 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं, वहीं बड़े-बड़े स्टार की फिल्मों की नइया भी इस साल डूबती नजर आ रही हैं। चलिए हम आपको बताते हैं उन फिल्म को बारे में-

लाल सिंह चड्ढा-

बॉलीवुड के तीनों खान में से एक आमिर खान भी कमाल के इस बयान का शिकार हुए और इनकी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा फ्लॉप हुई। किसने सोचा था बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म फ्लॉप होगी। उन्होंने लगान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन लाल सिंह चढ्ढा खास कमाल नहीं कर पाई और दम तोड़ दिया।

विक्रम वेधा-

विक्रम वेधा ऋतिक रोशन की फिल्म हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, इस फिल्म ने साउथ में कमाल किया, विक्रम वेधा तमिल फिल्म हैं इसे हिंदी में डब किया गया हैं।

बच्चन पांडे-

बच्चन पांडे अक्षय कुमार की फिल्म हैं अक्षय कुमार धराधर फिल्में करते रहते हैं। अक्की हिट फिल्म देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन 2022 उनके लिए भी फ्लॉप साबित हुई और वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

रनवे-34

रनवे-34 में  बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और अजय देवगन हैं। इस फिल्म के जरिए भी इन दोनों अभिनेताओं को असफलता ही हाथ लगी और यह फिल्म भी बुरी तरह पिट गई।

जयेशभाई जोरदार-

जयेशभाई जोरदार में बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह हैं जिन्होंने पद्मावत, बाजीरॉव मस्तानी, और 83 जैसी शानदार फिल्में दी हैं। लेकिन इनकी जयेशभाई जोरदार फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और यह भी फ्लॉप हुई।

शमशेरा-

शमशेरा फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त हैं। इन दोनों की फिल्म भी ऑडियन्स का दिल जीतने में नाकाम रही। यह फिल्म कब रिलीज हुई किसी को पता तक नहीं चला।