newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Grammy Awards 2024: इस दिन सजेगी संगीत की दुनिया की सबसे भव्य महफिल, ग्रैमी अवार्ड 2024 के डेट और वेन्यू का हो गया ऐलान

Grammy Awards 2024: ग्रैमी अवार्ड 2023 में भारत की ओर से रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स को ट्रेवर नूह ने होस्ट किया था। ग्रैमी अवार्ड्स को ग्रामोफोन अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। ग्रैमी अवार्ड की शुरुआत सबसे पहले 4 मई, 1959 में हुई थी।

नई दिल्ली। संगीत की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवार्ड्स में से एक ग्रैमी अवार्ड्स का हर म्यूजिशियन को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा प्रसिद्ध अवार्ड शो है जिसमें दुनियाभर के कोने-कोने से संगीत जगत में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। आपको बता दें कि ग्रैमी अवार्ड 2023 में बियॉन्से का जलवा रहा था। वहीं अब ग्रैमी अवार्ड 2024 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए कुछ नए नियमों की भी घोषणा की गई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ग्रैमी अवार्ड 2024 की ये भव्य महफिर कब और कहां सजाई जाएगी।

ये ग्रैमी अवार्ड का 66वां संस्करण है। जिसका आयोजन फरवरी के पहले रविवार को लॉस एंजिल्स में किया जाएगा। रिकॉर्डिंग अकादमी ने संगीत की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित करने वाले अपने 66वें ग्रैमी अवार्ड्स से पहले कई महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा कर दी है। साल 2024 में ये अवार्ड फंक्शन 4 फरवरी को रात 8 बजे से शुरू होगा। ये कार्यक्रम क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया जाएगा। इस अवार्ड फंक्शन का ‘पैरामाउंट+’ पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन लाइव देख पाएंगे। अवार्ड शो की तारीख और समय का ऐलान करने के साथ-साथ ये भी बताया कि इस बार इस समारोह में कई नए बदलाव किये जाएंगे।

ग्रैमी अवार्ड्स को आयोजित करने वाली रिकॉर्डिंग अकादमी ने बताया कि ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में तीन नई कैटेगरी को जोड़ा जाएगा। ये कैटेगरी बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग, बेस्ट अफरिकन म्यूजिक परफॉर्मेंस और बेस्ट अल्टरनेटिव जैज एल्बम की होगी। इस बार इस अवार्ड समारोह में एल्बम ऑफ द ईयर कैटेगरी की नॉमिनेशन पाने लिए संगीत निर्माता को अब कम से कम 20% काम का हिसाब देना होगा।


ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के नॉमिनेशंस की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी। ग्रैमी अवार्ड 2023 में भारत की ओर से रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स को ट्रेवर नूह ने होस्ट किया था।

ग्रैमी अवार्ड्स को ग्रामोफोन अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। ग्रैमी अवार्ड की शुरुआत सबसे पहले 4 मई, 1959 में हुई थी।