newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3: इन फेमस फिल्मी सितारों के पास है ‘चांद का टुकड़ा’, लिस्ट में शाहरुख से लेकर टॉम क्रूज तक का नाम शामिल

Chandrayaan-3: आज हम आपको बताने वाले हैं आपके फेवरेट बॉलीवुड सितारों का चांद के साथ कनेक्शन! जी हां, क्या आप जानते हैं फ़िल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होनें चांद पर जमीन अपने नाम कर रखी है। इन एक्टर्स की लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान तक का नाम शामिल है।

नई दिल्ली। आज दुनियाभर की नजर इंडियन स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग पर है। हर देशवासी के दिल की धड़कने ‘धक-धक धक-धक’ कर रही हैं। हर कोई बस चंद्रयान- 3 के सफल लैंडिंग की दुआएं मांग रहा है। बता दें कि, भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा। आज सुबह से ही सोशल मीडिया से लेकर नेशनल चैनल तक में सिर्फ चंद्रयान-3 ही छाया हुआ है। हर तरफ डर और ख़ुशी का मिला-जुला माहौल है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं आपके फेवरेट बॉलीवुड सितारों का चांद के साथ कनेक्शन! जी हां, क्या आप जानते हैं फ़िल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होनें चांद पर जमीन अपने नाम कर रखी है। इन एक्टर्स की लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान तक का नाम शामिल है।


सुशांत सिंह राजपूत

जैसा कि हम सभी जानते हैं दिवंगत अभिनेता सुशांत ने इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल की थी और उन्हें चांद-सितारों की दुनिया से बेहद लगाव था। कहा जाता है कि अपने इस लगाव के कारण सुशांत ने चांद के दूसरी तरफ जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। जिस हिस्से को सुशांत ने ख़रीदा था उसे ‘मसकोवी का सागर’ कहा जाता है। दिवंगत एक्टर ने ये संपत्ति इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में बादशाह के एक ऑस्ट्रेलियन फैन ने उन्हें एक नायाब तोहफा दिया है। जी हां, SRK के एक फैन ने अपने चहीते स्टार को चांद का एक हिस्सा खरीदकर दिया है।

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता

‘उडारिया’ सीरियल से सबको अपना दीवाना बनाने वाले प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता को उनके एक फैन ने चांद पर जमीन खरीदकर गिफ्ट में दिया था। प्रियंका और अंकित ने खुद वीडियो शेयर कर ये जानकारी अपने फैंस को दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

टॉम क्रूज

चांद पर जमीन रखने वाले एक्टर की लिस्ट में हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज का नाम भी शामिल है। बता दें कि टॉम की भारत में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो दुनिया के हाइएस्ट-पेड एक्टर्स में से एक हैं।