newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Netflix Releases In March 2022: मार्च के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें ट्रेलर

Netflix Releases In March 2022:आपके मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स पर काफी कुछ है। मार्च के महीने में नेटफ्लिक्स कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जिन्हें देख आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

नई दिल्ली। वेब सीरीज लवर्स के लिए मार्च का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने OTT पर बहुत कुछ नया रिलीज होने वाला है। फिलहाल, हम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की बात कर रहे हैं, जो दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। नेटफ्लिक्स पर आपको अपने मनोरंजन के लिए सभी जोनर की फिल्में मिलेगी। आज हम आपको उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जो इस वीकेंड पर रिलीज होंगी।

 

मार्च के दूसरे हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में

  1. द एडम प्रोजेक्ट (The Adam Project)

      प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स

      रिलीज की तारीख: 11 मार्च, 2022

फिल्म लड़ाकू पायलट एडम रीड की कहानी है जो भविष्य को  बचाने के लिए के लिए एक यात्रा पर निकलता है। फिल्म में  रयान रेनॉल्ड्स, मार्क रफ्फालो और जेनिफर गार्नर जैस एक्टर आपको देखने को मिलेंगे।

2. फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव सीजन 4 (Formula 1: Drive to Survive Season 4)

    प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स

    रिलीज की तारीख: 11 मार्च, 2022

‘फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव’ के सीजन 4 में 2021 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए दो रेसर्स, मैक्स वेरस्टैपेन और लुईस हैमिल्टन के बीच लड़ाई की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज के 10 एपिसोड्स हैं।

The Invisible Thread

‘The Invisible Thread’ इटालियन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमें एक यंग बच्चा अपने दो पिताओं के ऊपर एक Doucumentry बनाता है। इस दौरान उसे अपने परिवार से जुड़े गहरे राज पता चलते हैं। IMbD पर इस फिल्म को काफी अच्छी रेटिंग्स मिली हैं।

Lies and Deceit

Lies and Deceit एक स्पेनिश थ्रिलर टीवी सीरीज (2022) है। इसमें एंजेला क्रेमोंटे, जेवियर रे, मैनुएला वेलास्को मुख्य किरदार में हैं। सीरीज में एक साहित्य शिक्षक सर्जन पर रेप के आरोप लगाती है। वहीं सर्जन सभी आरोपों का पूरी तरह खंडन करता है।

Making Fun

Making Fun अमेरिका का रियलिटी शो है। ‘मेकिंग फन’ को जिमी डिरेस्टा होस्ट कर रहे  हैं। ये शो बच्चों में निराले आविष्कार के विचार को जगाता है।

Meskina

Meskina एक अरबी-डच फिल्म है। फिल्म में 30 साल की उम्र में टूटा हुआ दिल और बेरोजगारी के साथ जी रही लेयला खुद को फिर से खोजने की कोशिश करती है। इसमें लीड एक्ट्रेस अपने परिवार को एकजुट करने की कोशिश करती है।

Pieces of Her

Pieces of Her हॉरर ड्रामा सीरीज है। “पीस ऑफ हर” हिंसा के एक अधिनियम के साथ शुरू होती है, जो भविष्यवाणी करती है कि आगे क्या होगा। एक छोटे से शहर में छिपी भयावहता को पीस ऑफ हर में खोजा गया है।

Against The Ice

रिलीज की तारीख: 2 मार्च

यह फिल्म साल 1990 में डेनमार्क में सेट की गई है। जब ग्रीनलैंड वास्तव में भूमि के मामले में दो टुकड़ों में टूट गया था। सीरीज में मिकेल सेन ने जहाज में अपने दल को पीछे छोड़ दिया है और एक अनुभवहीन चालक दल के सदस्यों के साथ अपनी जर्नी का अनुभव करता है।

The Pirates: The Last Royal Treasure

रिलीज की तारीख: 2 मार्च

द पाइरेट्स: द लास्ट रॉयल ट्रेजर एक आगामी दक्षिण कोरियाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाइसेंस प्राप्त समुद्री डाकू एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जो चुन सुंग इल द्वारा लिखित और किम जंग हून द्वारा निर्देशित है।

The Guardians of Justice

रिलीज की तारीख: 1 मार्च

Adi Shankat बहुत जल्द एक रहस्यमयी नई श्रृंखला के साथ आ रहे हैं, और नेटफ्लिक्स ने द गार्जियंस ऑफ जस्टिस के लिए एक ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। सीरीज में आपको डायमंड डलास पेज, शार्नी विंसन और डेरेक मियर्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=0CToockYgk0

 Worst Roommate Ever

 रिलीज की तारीख: 1 मार्च

ये भयानक सच्ची कहानियाँ कुछ सबसे खराब अनुभवों का खुलासा करती हैं जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। सीरीज में 5 पांच लोगों की कहानियों को दिखाया गया है।