newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#SushanthSinghRajput: सुशांत की पहली डेथ एनिवर्सरी से पहले इन सितारों ने किया याद

#SushanthSinghRajput:बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को कल यानी 14 जून को एक साल हो जाएगा। भले ही वो इस दुनिया से चले गए हैं लेकिन परिवार और फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर रोज याद करते हैं। इसके अलावा कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं जो उन्हें याद करते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को कल यानी 14 जून को एक साल हो जाएगा। भले ही वो इस दुनिया से चले गए हैं लेकिन परिवार और फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर रोज याद करते हैं। इसके अलावा कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं जो उन्हें याद करते हैं।

sushant

सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सिरी से पहले इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने उन्हें याद किया है। जिनमें मनोज बाजपेयी, राहुल वैद्य और अली गोनी शामिल हैं। इसके अलावा उनके फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यही वजह है कि आज सुबह से ही ट्विटर पर #SushanthSinghRajput हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।

sonchiriya movie

सबसे पहले बात करते हैं मनोज बाजपेयी की, इन्होंने सुशांत के साथ फिल्म ‘सोनचिरैया’ में काम किया था। साल 2019 में आई ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। फिल्म के दौरान सुशांत और मनोज के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। अब एक इंटरव्यू में मनोज ने उनके बारे में बात करते हुए बताया कि वो सितारों और ग्रहों में बहुत दिलचस्पी रखते थे। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि सुशांत शूटिंग के बीच में अपना टेलिस्कोप अपने साथ ले आए थे। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों ने साथ में काफी पार्टी भी की।

इससे पहले राहुल वैद्य ने सुशांत सिंह राजपुत को याद किया था। उनकी याद में सिंगर ने ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा- ‘बहुत दिनों से कुछ कहना चाहता था.. सुशांत भाई अमर रहो! मिस यू हमेशा’।

sushant
इसके अलावा अली गोनी ने भी सुशांत के याद किया था। साथ ही उनके फैंस की भी तारीफ की थी। ये पोस्ट उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘करीब एक साल होने को आया है, जब SSR की डेथ हुई थी, लेकिन ऐसा एक भी दिन नहीं है, जब उसके फैंस उसे ट्विटर पर ट्रेंड नहीं करते।’