newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aryan Khan Case: बेटे से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान

Aryan Khan Case: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) क्रूज शिप मामले के ड्रग्स केस में जेल में बंद बेटे आर्यन (Aryan Khan) से मिलने मुंबई के आर्थर रोड जेल पहुंचे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी केस में फंसे हुए हैं। जिसके चलते वो मुंबई की आर्थर जेल में बंद हैं। अब गुरुवार को शाहरुख खान बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे। एक्टर ने अपने बेटे से लगभग 15 मिनट की मुलाकात की। जिसके बाद वो घर लौट गए।

shahrukh khan and aryan khan

बेटे आर्यन से मिलने जेल पहुंचे शाहरुख खान

बता दें कि मुंबई के सेशंस कोर्ट ने 20 अक्टूबर को आर्यन की जमानत की अर्जी को चौथी बार खारिज कर दिया था। जिससे आर्यन को फिर जेल में जाना पड़ा। जेल जाने के बाद आर्यन काफी मायूस हो गए। खबर है कि वो जेल में किसी से बात नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि आज उनके पिता शाहरुख खान उनसे मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे। हालांकि शाहरुख इस मामले पर चुर रहे और बेटे से मिलकर वापस लौट गए।

जेल में 14 दिनों से बंद हैं आर्यन

गुरुवार सुबह शाहरुख खान बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड पहुंचे। ये पहली बार है जब खान फैमली से कोई आर्यन ड्रग्स केस में सामने आया है। जेल में शाहरुख की मुलाकात आर्यन से 15 मिनट हुई। इस दौरान उन्हें ग्रे टी-शर्ट और बड़ा चश्मा पहने देखा गया।

aaryan khan

इससे पहले शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने आर्यन से वीडियो कॉल पर बात की थी। बताया जा रहा था कि दोनों ही बेटे के लिए परेशान हैं और उसकी सेहत को लेकर जेल के अधिकारियों से जानकारी देते रहते हैं।