newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने क्रिकेट के मैदान में लगाए दमदार शॉट, वायरल हुआ नेट प्रैक्टिस का Video

Janhvi Kapoor: नाम ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr. And Mrs. Mahi) फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे है। फिल्म जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव मेल रोल में नजर आएंगे। जाह्नवी और राजकुमार राव की ये दूसरी फिल्म होगी जिसमें वो साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म रूही में साथ काम कर चुके हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कम समय में ही लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना चुकी है। एक्ट्रेस को बॉलीवुड में कदम रखे हुए अभी 5 साल का ही वक्त हुआ है लेकिन इतने कम समय में ही कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी है। जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क थी जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर इशान खट्टर के साथ दिखाई दी थी। फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था।

Janhvi Kapoor

मुंबई में जन्मी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता बोनी कपूर और सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी की बेटी हैं। अपनी मां की तरह ही जाह्नवी कपूर ने लोगों के दिलों में अपनी एक्टिंग से जगह बनाई है। बात खूबसूरती की करें तो इसमें भी जाह्नवी कपूर किसी से कम नहीं है। इंडियन से लेकर वेस्टर्न…हर लुक में जाह्नवी कपूर गरदा उड़ाती है। अब एक्ट्रेस जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाली है जिसका नाम ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr. And Mrs. Mahi) है। इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर कितनी मेहनत कर रही है इसका गवाह वो वीडियो है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक्ट्रेस क्रिकेट की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में जाह्नवी कपूर को शॉर्ट्स के साथ व्हाइट और पिंक कलर के टॉप में क्रिकेट पैड और ग्लव्स पहने हुए नेट प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। वीडियो में जाह्नवी बॉल पर जिस तरह से शॉट लगा रही है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि वो इसमें प्रोफेशनल हो गई हैं। फैंस को जाह्नवी का ये क्रिकेटर वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।


आपको बता दें, नाम ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr. And Mrs. Mahi) फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे है। फिल्म जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव मेल रोल में नजर आएंगे। जाह्नवी और राजकुमार राव की ये दूसरी फिल्म होगी जिसमें वो साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म रूही में साथ काम कर चुके हैं।