newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: इस भोजपुरी हसीना ने समर सिंह को दिखाए कमर के लटके-झटके, बोलीं- ‘हमर कमर कमानी बा’

Bhojpuri Song: फैंस को समर का देसी अंदाज बेहद पसंद आता है। ऐसे में अब एक बार फिर फैंस को लुभाने के लिए समर सिंह अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं। गाने के वीडियो में भोजपुरी जगत की पॉपुलर हसीना आकांक्षा दुबे अपनी पतली कमर के लटकों-झटकों के साथ सिजलिंग अदाओं से फैंस को बेकाबू कर रहीं हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म जगत के देसी सुपरस्टार कहे जाने वाले समर सिंह अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। समर का हर गाना आते ही छा जाता है। फैंस को समर का देसी अंदाज बेहद पसंद आता है। ऐसे में अब एक बार फिर फैंस को लुभाने के लिए समर सिंह अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं। गाने के वीडियो में भोजपुरी जगत की पॉपुलर हसीना आकांक्षा दुबे अपनी पतली कमर के लटकों-झटकों के साथ सिजलिंग अदाओं से फैंस को बेकाबू कर रहीं हैं। समर सिंह के इस गाने पर दर्शक जी भरकर प्यार लूटा रहे हैं। समर के इस गाने के बोल हैं ‘कमर कमानी बा’।

SFC म्यूजिक के यूट्यूब चैनल ने इस भोजपुरी गाने ‘कमर कमानी बा’ के वीडियो को रिलीज किया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह अपने पुराने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वहीं आकांक्षा दुबे वेस्टर्न स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। आकांक्षा और समर के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस वीडियो में समर सिंह आकांक्षा दुबे को छेड़ते हुए नजर आते हैं। गाने का बोल बहुत ही प्यारा है। गाने के वीडियो में आकांक्षा अपनी सीजलिंग अदाओं और कातिलाना डांस मूव्स से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कभी वो शॉर्ट्स पहन कर कहर ढा रहीं हैं, तो कभी जींस पहन कर अपने हुस्न का जादू चला रही हैं।

‘कमर कमानी बा’ के वीडियो को जमकर लाइक्स और व्यूज मिल रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने के वीडियो से पहले इसका टीजर जारी किया गया था। जिसमे समर और आकांक्षा के बीच कि केमिस्ट्री को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे।