newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK Arrested: KRK की गिरफ्तारी में शिवसेना के इस नेता का हाथ, आदित्य ठाकरे के करीबी ने की थी पुलिस से शिकायत

KRK Arrested: केआरके को उनके एक विवादित ट्वीट के कारण मुंबई की मालाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया है। कमाल राशीद खान को एयरपोर्ट पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आज यानि कि 30 अगस्त को उन्हें बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली। विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके इस बार अपने ही ट्वीट की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं। जी हां, केआरके को उनके एक विवादित ट्वीट के कारण मुंबई की मालाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया है। कमाल राशीद खान को एयरपोर्ट पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आज यानि कि 30 अगस्त को उन्हें बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि केआरके के खिलाफ ये कार्रवाही साल 2020 में किये उनके एक ट्वीट को लेकर की गई है। केआरके पर आरोप है कि उन्होनें सोशल मीडिया पर धर्म को ठेस पहुंचाने वाले विवादित ट्वीट किये। केआरके के खिलाफ ये शिकायत युवा सेना के सदस्य और आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाने वाले राहुल कनाल ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद मालाड पुलिस ने केआरके को अरेस्ट कर लिया है।

राहुल कनाल का क्या कहना है?

जानकारी के मुताबिक केआरके के खिलाफ शिकायत करने वाले राहुल कनाल का कहना है कि ‘मेरी शिकायत के आधार पर कमाल आर खान को गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए मैं मुंबई पुलिस कि सराहना करता हूं। मैं मुंबई पुलिस के इस एक्शन का स्वागत करता हूं। केआरके सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और अपमानजनक टिप्पणियां करता है। मुंबई पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार कर के बहुत ही स्ट्रॉंग मैसेज दिया है। केआरके जैसे लोगों को समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।’