newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: खेसारी लाल के इस गाने ने मचाया हंगामा, व्यूज 270 मिलियन के पार, एक्टर ने कहा- ‘ले ले आई कोका कोला’

Bhojpuri: चैत महीने में फसल की कटाई को लेकर भी भोजपुरी इंडस्ट्री में चैता गाने का प्रचलन है। भोजपुरी सिनेमा में चैत गीतों की भरपूर डिमांड होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव के बारे में, जिनके एक चैता गीत ने यूट्यूब पर व्यूज का अंबार लगा दिया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के चाहने वालों के लिए हर पर्व त्योहार और मौसम में भोजपुरी भाषा में गाने बनाए जाते हैं। चैत महीने में फसल की कटाई को लेकर भी भोजपुरी इंडस्ट्री में चैता गाने का प्रचलन है। भोजपुरी सिनेमा में चैत गीतों की भरपूर डिमांड होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव के बारे में, जिनके एक चैता गीत ने यूट्यूब पर व्यूज का अंबार लगा दिया है। यह गाना आज भी दर्शकों के जेहन में जिंदा है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का ये गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ जिसे सुरों की मल्लिका शिल्पी राज ने अपनी सुरीली आवाज से नवाजा है, ये गाना अपनी रिलीज के बाद से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस गाने के वीडियो पर भी फैंस जी भर कर प्यार लुटा रहे हैं। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ सोना पांडे नजर आ रही हैं। दर्शकों को इस गाने में सोना पांडे की मदमस्त अदाएं खूब भा रही हैं। खेसारी लाल और सोना की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही है।

खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज और सोना पांडे के इस सुपरहिट भोजपुरी चैता गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। जबकि इस गाने का संगीत सरविंद मल्हार ने दिया है। सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने इस गाने के वीडियो को डायरेक्ट किया है। प्रशांत सिंह इस गाने के एडिटर हैं। खेसारी लाल यादव के इस गर्दा उड़ाने वाले चैता गीत ‘ले ले आई कोका कोला’ के वीडियो को अब तक 270,252,205 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 1.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।