newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: अधूरी रह गई सुशांत सिंह राजपूत की ये ख्वाहिश, सिर्फ ये बॉलीवुड एक्टर कर सकता था पूरा!

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत न सिर्फ एक अच्छे एक्टर थे बल्कि वो एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। आज सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि है। उनके फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको सुशांत से जुड़ा एक बहुत ही इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाने वाले हैं।

नई दिल्ली। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज भी उनके फैंस याद करते हैं। सुशांत न सिर्फ एक अच्छे एक्टर थे बल्कि वो एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। आज सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि है। उनके फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको सुशांत से जुड़ा एक बहुत ही इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाने वाले हैं। इस किस्से का खुलासा हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किया है।

अधूरी रह गई सुशांत की ख्वाहिश

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘सोनचिड़ैया’ फिल्म में एक साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मनोज मटन बिरयानी बनाते थे। मनोज के हाथों की बनी मटन बिरयानी सुशांत को बहुत ही ज्यादा पसंद थी। लॉकडाउन के दौरान जब मनोज उत्तराखंड में थे तब सुशांत ने एक बार उनको कॉल किया था। इस दौरान सुशांत ने मनोज से कहा था कि वो उनके हाथ की बनी मटन बिरयानी फिर से खाना चाहते हैं। इस पर मनोज ने सुशांत को जवाब दिया था कि उत्तराखंड से आने के बाद वो सुशांत को मटन बिरयानी जरूर खिलाएंगे। लेकिन दुर्भाग्यवश वो सुशांत को दुबारा कभी मटन बिरयानी नहीं खिला पाए। क्योंकि उससे पहले ही सुशांत का निधन हो गया था।

सुशांत के निधन से हुए थे परेशान

मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया कि सुशांत की मौत की खबर सुनकर वो बहुत परेशान हो गए थे। उनका मन विचलित हो गया था। सुशांत के निधन को एक्सेप्ट करने और इस चीज़ से बाहर निकलने में उनको काफी समय लगा। आपको बता दें कि आज के दिन आज से तीन साल पहले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आखिरी सांसे ली थी। एक्टर के बारे में कहा जाता है कि वो काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थे। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म, ड्रग्स और फेवरेटिज्म का एंगल भी सामने आया था। कई लोगों का मानना है कि सुशांत ने नेपोटिज्म की वजह से खुदखुशी की थी। हालांकि, सुशांत की मौत के पीछे की असली वजह आज तक सामने नहीं आई है।