newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra: अनसीन फोटो के जरिए परिणीति ने बड़ी दीदी PC को किया बर्थडे विश, दिखा दोनों बहनों का प्यार

Parineeti Chopra: एक इंटरव्यू में भी परिणीति चोपड़ा खुलकर प्रियंका की तारीफ कर चुकी हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने खुलासा किया था कि वो पीसी को मिमी दीदी कहकर बुलाती है। उन्होंने कहा कि पीसी पॉजिटिविटी और खूबसूरती के जरिए रिश्तों को मजबूत बनाती है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का असर पूरा करने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी सगाई की अनसीन फोटोज के साथ बहन प्रियंका को विश किया है। उन्होंने अपनी बहन पर सोशल मीडिया के जरिए प्यार लुटाया है। तो चलिए जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा ने क्या लिखा है।

PRIYANKA CHOPRA

बड़ी मिमी को विश किया जन्मदिन

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए प्रियंका को जन्मदिन विश किया है। उन्होंने अपने रोके की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका परिणीति का मांग टीका फिक्स करती दिख रही हैं…और कुछ कह भी रही है। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है, ये तो वही जानती हैं। परिणीति ने फोटो पोस्ट कर लिखा- हैप्पी बर्थ-डे मिमी दीदी…।उन सब के लिए थैंक्स जो आपने मेरे लिए किया, हमेशा खुश रहे..आप। इस मौके पर पीसी लेमन ग्रीन गाउन में पहुंची थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पीसी की जमकर तारीफ कर चुकी हैं परिणीति

एक इंटरव्यू में भी परिणीति चोपड़ा खुलकर प्रियंका की तारीफ कर चुकी हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने खुलासा किया था कि वो पीसी को मिमी दीदी कहकर बुलाती है। उन्होंने कहा कि पीसी पॉजिटिविटी और खूबसूरती के जरिए रिश्तों को मजबूत बनाती है और हमारे रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए सबसे ज्यादा श्रेय उनको जाता है। वो घर के हर रिश्ते का ख्याल किसी बड़े और जिम्मेदार शख्स की तरह करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पारिवारिक तर्ज पर बात करें तो खबरें हैं कि किसी साल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा शादी कर सकते हैं। दोनों की सगाई दिल्ली में हो चुकी है, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और राजनीति से जुड़े कई बड़े दिग्गज नेताओं को देखा गया था।