newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam And Anand Ahuja: बॉलीवुड के अभिनेता अनील कपूर बने नाना, एक्ट्रेस सोनम बनी मां दिया बेटे को जन्म

Sonam And Anand Ahuja: सोनम कपूर के घर पर एक नन्हा मेहमान आया है और एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी चल रही है। इस फोटो में उनके बगल में एक बच्चा नजर आ रहा है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काफी सुर्ख़ियों में चल रही है। आए दिन उनकी फोटो सामने आ रही है। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी एक एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थी जो काफी तेजी से वायरल हुई थी। उनकी इस वीडियो को फैंस ने खूब लाइक किया। वहीं अभी हाल ही में ये न्यूज भी सामने आ रही है कि सोनम कपूर के घर पर एक नन्हा मेहमान आया है और एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी चल रही है। इस फोटो में उनके बगल में एक बच्चा नजर आ रहा है।

मां सुनीता कपूर ने स्क्रीनशॉट किए शेयर

अदाकारा सोनम कपूर काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार 20 अगस्त को एक्ट्रेस मां बन गई है और इसके साथ ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा ने अपने घर पर एक बच्चे का वेलकम किया। तो वहीं इस खबर के सुनने के बाद सोनम के करीबी दोस्त फैमिली और फैंस उन्हें बधाई दे रहे है। इन सब बधाइयों के स्क्रीनशॉट मां सुनीता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर किए।

नीतू कपूर ने पोस्ट की साझा

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर, जिन्होंने जगजग जीयो में सोनम के पिता अनिल कपूर के साथ एक्टिंग किया, नीतू ने सोनम और आनन्द का बयान का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने सुनीता और अनिल कपूर को शुभकामनाएं भी दी। उस पोस्ट में लिखा है, “20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाए और दिल से वेलकम किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को शुक्रिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए चेंज हो गई है। – सोनम और आनंद।”

कृति सेनन ने भी दी प्रतिक्रिया

सोनम कपूर और आनंद अहूजा के माता- पिता बनने के बाद बॉलीवुड सितारे और फैंस के रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं वहीं कृति सेनन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने किस वाली इमोजी के साथ कंमेट अनील कपूर की पोस्ट पर कमेंट किया।