नई दिल्ली। जिंदगी भले छोटी हो लेकिन खूबसूरत होनी चाहिए। ऐसा लोग कहते हैं शायद इस वाक्य को तुनीषा सच कर गई। जहां उनके जीवन में आखिर क्या चल रहा था ये तो कोई नहीं जानता लेकिन उन सब से थक हार के उन्होंने अपने जीवन की ही बली चढ़ा दी। लेकिन कहते हैं हर चीज के हमेशा दो रास्ते होते हैं अगर एक गलत हैं तो दूसरा सही रास्ता भी जरूर होगा हम सही रास्ते को अपनाने के पहले ही गलत रास्ते को चुन लेते हैं क्योंकि गलत रास्ता थोड़ा आसान जो होता हैं। ऐसा ही कुछ अलीबाबा दास्तान ए काबुल की एक्ट्रेस तुनीषा के साथ हुआ। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बाते बताते हैं-
तुनीषा शर्मा का जन्मदिन आज
तुनीषा शर्मा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अगर वह आज हमारे साथ होती तो वह आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही होती हैं। हालांकि, तुनीषा अपने पिता की मौत के बाद से अपना जन्मदिन नहीं मनाती थी एक्ट्रेस अपने पापा के काफी क्लोज थी जिस कारण उन्होंने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था। एक्ट्रेस का जन्म 04 जनवरी 2002 को मुम्बई में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के 10 दिन पहले यानी 24 दिसंबर 2022 को अपने सेट के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी छोटी उम्र में एक्ट्रेस को फांसी लगानी पड़ी।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
हालांकि, बहुत लोगों का कहना हैं कि वह डिप्रेशन का शिकार थी हालांकि, उनकी मां का कहना हैं कि उनके को-स्टार शीजान खान ने उनसे ब्रेकअप कर लिया जिस कारण वह इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने फांसी लगा ली। बरहाल, शीजान पुलिस की हिरासत में हैं लेकिन अभी भी ये साबित नहीं हुआ हैं कि आखिर तुनीषा के फांसी लगाने की वजह क्या हैं। अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने फिल्म बार-बार देखो में कैटरीना कैफ के बचपन का रोल अदा किया था।