newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahid Kapoor B’Day: बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर का जन्मदिन आज, बड़े एक्टर के बेटे होते हुए भी करने पड़े ऐसे संघर्ष

Shahid Kapoor B’Day: शाहिद कपूर ने अथक प्रयासों से बॉलीवुड में बड़ा नाम बनाया, इसके लिए उन्होंने कहीं पर भी अपने पिता का सहारा नहीं लिया। आज शाहिद कपूर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था।

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय यानि शाहिद कपूर का जन्मदिन है। शाहिद बॉलीवुड के बड़े स्टार के बेटे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। आज उन्हें जो पहचान मिली है, वो उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कमाई है। शाहिद को उनके अभिनय डांस, लुक, रोमांटिक छवि के लिए भी जाना जाता है। उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। बॉलीवुड के बड़े एक्टर पंकज कपूर और अभिनेत्री और शास्त्रीय नर्तकी नीलिमा अजीम के घर पैदा हुए शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि उनके पास खाने, ऑडिशन देने जाने के लिए किराये वगैरह के लिए भी पैसे नहीं होते थे। उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने ऐसी जिंदगी जी है, जिसके बारे में मैं बात नहीं करता, लेकिन, ये मेरी सच्चाई है।

shahid_kapoor

शाहिद कपूर ने अथक प्रयासों से बॉलीवुड में बड़ा नाम बनाया, इसके लिए उन्होंने कहीं पर भी अपने पिता का सहारा नहीं लिया। आज शाहिद कपूर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्हें करीब 100 फिल्मों में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लम्बे संघर्ष के बाद उन्होंने फिल्म इश्क-विश्क से अपने बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि इससे पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे रोल भी किए हैं। ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ताल में वो साइड डांसर के रूप में दिखे थे। इसके अलावा वो कुछ एलबम्स में भी नजर आये थे। हालांकि इसके पहले उन्होंने टीवी विज्ञापन और ब्रेक डांसर के तौर पर भी काम किया था। शाहिद को उनकी पहली फिल्म के लिए ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।

shahid kapoor2

इसके बाद उन्होंने 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’, 2007 में इम्तियाज अली की ‘जब वी मेट’ मे काम किया, जिसने उन्हें एक नई पहचान दी और वो लोगों के दिलों पर छा गए।  2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ में अभिनय के लिए शाहिद ने खूब वाहवाही बटोरी। करीना कपूर और शाहिद की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा। अब तक शाहिद हैदर, कमीने, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह जैसी कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं।