newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रिलीज हुआ ‘संदीप और पिंकी फरार’ का ट्रेलर, फिल्म में है एक बड़ा ट्विस्ट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर की एक तस्वीर साझा करते हुए इसके ट्रेलर के रिलीज होने की जानकारी दी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर की एक तस्वीर साझा करते हुए इसके ट्रेलर के रिलीज होने की जानकारी दी।

sandeep aur pinky faraar trailer

उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “नाम पिंकी, शक्ल से पुलिस वाला, काम से? दिबाकर बनर्जी की फिल्म #Sandeepaurpinkyfarar के ट्रेलर को जारी कर दिया गया है। 20 मार्च को यह फिल्म आपके पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

आपको बता दें कि फिल्म के एक ट्विस्ट है क्योंकि लोगों को फिल्म का नाम देखकर पहली नजर में लग रहा है कि पिंकी परिणीति का नाम है और संदीप अर्जुन का। हालांकि ऐसा नहीं हैं फिल्म में अर्जुन का नाम पिंकी दहिया है और परिणीति ने फिल्म में संदीप कौर का किरदार निभाया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित, डार्क कॉमेडी ‘संदीप और पिंकी फरार’ 20 मार्च को सिनेमाघरों आने के लिए तैयार है। 2 मिनट 27 सेकंड के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा कमाल करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में दोनों काफी सीरियल और और खुद को क्राइम पार्टनर बता रहे हैं।

arjun kapoor parneeti

फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर एक हरियाणवी पुलिस अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा कॉरपोरेट वर्ल्‍ड में काम करने वाली एक लड़की बनी हैं। ट्रेलर काफी इंटेस हैं। वहीं ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के अवाला पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, अर्चना पूरन सिंह और संजय मिश्रा और नीना गुप्ता भी नजर आ रही हैं। वहीं जयदीप अहलावत एक बार फिर विलने के किरदार में नज़र आ रहे हैं।