newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला के निधन पर इमरान खान हुए दुखी, इजराइल समेत कई देशों ने भी जताया शोक

Lata Mangeshkar: ज्ञात हो कि वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद विगत एक माह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचाराधीन थीं, लेकिन आज यानी रविवार को सुबह 8: 12 बजे उनका निधन हो गया। किसी कलाकार की प्रतिभा के आगे जब दुनिया नतमस्तक होती है, तो वह कलाकार सरहदों से परे हो जाता है, फिर दुनिया अगर उसकी खुशी में शरीक होती है और दुख में गमगीन भी।

 “जिसका जितना है आंचल यहां पर, सौगात उसे उतना मिलेगी..”

लता जी द्वारा गाए उपरोक्त पंक्तियों के दायरे में रखकर अगर हम उनको सोचे, तो हम सोच नहीं पाएंगे कि उनके आंचल का विस्तार कितना बड़ा था। जीते-जी उन्हें तमाम तरह की सौगातें तो मिली हीं, अब जब वे हमें छोड़कर चली गईं हैं, तो भी पूरा देश उन्हें पलकों में भरकर भावुक हो रहा है; और केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी याद में आंखें नम हो रहीं हैं। ज्ञात हो कि वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद विगत एक माह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचाराधीन थीं, लेकिन आज यानी रविवार को सुबह 8: 12 बजे उनका निधन हो गया। किसी कलाकार की प्रतिभा के आगे जब दुनिया नतमस्तक होती है, तो वह कलाकार सरहदों से परे हो जाता है, फिर दुनिया अगर उसकी खुशी में शरीक होती है और दुख में गमगीन भी। लता जी का व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा ही था। आज जब उनके देहांत पर समस्त देशवासी शोकाकुल हैं, सरहद पार भी संवेदनाएं प्रकट की जा रहीं हैं। वहीं, हमारे चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान के राष्ट्रपति इमरान खान ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लता जी को श्रद्धांजलि दी है।  इसके अलावा पाकिस्तानी सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने उनके निधन पर ट्वीट  किया है। श्रीलंका और इजरायल से भी उनके निधन पर शोकसंतप्त संदेश आए हैं। सभी संगीत के चाहने वाले, बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत तक, राजनेता से लेकर आम आदमी तक और अब विदेशों में भी लता दीदी का कद कितना बड़ा था, आज दुनिया इस बात से रूबरू हो रही है। सच ही है, यहां जिसकी जितनी बड़ी आंचल होती है, उसे उतनी बड़ी सौगात मिलती है। आइए देखते हैं, सरहद पार से सुर साम्राज्ञी के निधन पर क्या श्रद्धांजलि दी गई है..

lata jee

 

लता जी के निधन पर इमरान खान ने किया ट्वीट

सामान्य दिनों में भारत के खिलाफ कटु बातें करने वाले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भी लता दी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि,’लता मंगेशकर की मृत्यु के साथ ही उपमहाद्वीप ने एक ऐसे महान सिंगर को खो दिया है जिन्हें पूरी दुनिया जानती थी। विश्व के बहुत से लोगों ने उनके गीतों को सुनकर काफी आनंंद लिया है।’ गौरतलब है कि लता मंगेशकर पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय थीं।

पाकिस्तानी सूचना व प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

फवाद चौधरी ने लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्विटर पर लिखा कि,’एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं, उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में वह अद्वितीय थीं। उनकी आवाज भविष्य में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी।’

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का ट्वीट

करीब 36 भाषाओं में 30000 से भी अधिक गाने गा चुकीं इस महान गायिका के निधन पर श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी खुद को श्रद्धांजलि देने से रोक नहीं पाए। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आत्मा को शांति मिले। दशकों तक गीतों से आनंदित करने के लिए शुक्रिया। आपके गीतों की कोई सरहद नहीं थी, और आपने इसे साबित किया कि संगीत एक यूनिवर्सल भाषा है। भारतीयों और लता जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उनकी याद उनके गाए गानों से जिंदा रहेगी।’

इजराइली दूतावास का ट्वीट

लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत में इजराइली दूतावास के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर लिखा कि,’भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। संगीत में उनके योगदान और उनकी आवाज को हमेशा याद किया जाएगा। हम शोक में भारत के लोगों के साथ हैं। ओम शांति।’ इसके अलावा भी कई अन्य बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज भले ही लता जी ने हमारा साथ छोड़ दिया है लेकिन इस महान सुर साम्राज्ञी ने अपनी आवाज को दुनिया की स्मृति में कैद कर दिया है।

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।