newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OTT Release: ओटीटी पर दो सुपरहिट फिल्में रिलीज के लिए हैं तैयार, जानें कब और कहां देख सकेंगे

OTT Release: शानदार सफलता और सारे रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद अब एसएस राजामौली ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इस फिल्म में पहली बार साउथ के दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण को स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया है।

नई दिल्ली।  आज कितनी भी बड़ी और सुपरहिट फिल्म क्यों ना हो…सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को ओटीटी पर जरूर रिलीज किया जाता है। फैंस आजकल फिल्मों को सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। इसलिए मेकर्स इस बात का ध्यान रखते हैं कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जरूर रिलीज किया जाए। अब दो सुपर-डुपर हिट फिल्म को मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अब फैंस ओटीटी पर देख पाएंगे। हालांकि आप इन सुपरहिट फिल्म का मजा कहां और कब ले पाएंगे। वह हम आपको इस खबर में बताएंगे।

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी राजामौली की आरआरआर

शानदार सफलता और सारे रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद अब एसएस राजामौली ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इस फिल्म में पहली बार साउथ के दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण को स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया है। इसके अलावा फिल्म में आलिया ने भी दमदार रोल प्ले किया था।  फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 20 मई को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। संयोग से उस दिन जूनियर एनटीआर का जन्मदिन होता है। फिल्म का प्रीमियर ज़ी 5 प्रीमियम पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित सभी दक्षिण भाषाओं में होगा।

‘द कश्मीर फाइल्स’ भी होगी ओटीटी पर रिलीज

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार-शानदार और रिकॉर्ड तोड़ काम किया है। फिल्म एक आंदोलन की तरह चली थी। छोटे बजट की इस फिल्म ने अपने बजट से कई ज्यादा की कमाई की थी। अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। मेकर्स ने फिल्म को कल यानी 13 मई को रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म को प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा। फिल्म  चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जिसमें हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा शामिल है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 340.16 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों पर बनी थी। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म एक आंदोलन बनकर उभरी थी। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, चिन्मय मंडलेकर, भाषा सुम्बली और दर्शन कुमार जैसे स्टार्स ने काम किया था।