newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vande Mataram: 15 अगस्त से पहले रिलीज हुआ देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम’ टाइगर श्रॉफ ने दी आवाज

Vande Mataram: इस गाने को एक्टर टाइगर श्रॉफ ने आवाज दी है। तो वहीं गाने के बोल सदाबहार गाने लिखने वाले कौशल किशोर ने लिखे हैं। इस गाने में टाइगर श्रॉफ ने न सिर्फ आवाज दी है बल्कि म्यूजिक वीडियो में भी वो फीचर्ड हैं और कमाल का डांस भी करते नज़र आ रहे हैं

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस आते ही देशभर के लोगों में एक अलग उत्साह और उमंग देखी जाती है। सालों से देश में यह दिन काफी पर्व की तरह मनाया जाता है। स्कूल और कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्पेशल परफॉरमेंस करते हैं। देशभक्ति के सदाबाहर गीतों की गूज सुनाई देती है। हम अपने स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हैं। वहीं हिंदी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी पिछले कई सालों से देश को समर्पित कई सदाबहार गीत दिए हैं। चाहे वो इंडस्ट्री का कोई भी दौर हो, गायकों ने देश को देशभक्ति के कई ऐसे गानें दिए हैं, जिन्हें सुनकर मन में एक अलग ही उत्साह उमड़ पड़ता है।

आज भी ऐसा ही एक सॉन्ग रीलिज हुआ है, जो देश को डेडीकेटिड गीत है ‘वंदे मातरम’। इस गाने को एक्टर टाइगर श्रॉफ ने आवाज दी है। तो वहीं गाने के बोल सदाबहार गाने लिखने वाले कौशल किशोर ने लिखे हैं। इस गाने में टाइगर श्रॉफ ने न सिर्फ आवाज दी है बल्कि म्यूजिक वीडियो में भी वो फीचर्ड हैं और कमाल का डांस भी करते नज़र आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है फेमस कोरियोग्राफर एंड डायरेक्टर रेमो डीसूजा ने। गाने को कंपोज़ विशाल मिश्रा ने किया है, तो वहीं ‘वंदे मातरम’ को प्रोड्यूस म्यूजिक लेबल जस्ट म्यूजिक और अभिनेता-निर्माता जैकी भागनानी ने किया है।

रीलिज हुए इस गाने में टाइगर श्रॉफ का डांस और कोरियोग्राफी काफी अच्छी दिख रही है। जिसके लिए अंकन सेन और राहुल शेट्टी की सराहना की जा रही है। हालांकि गाने के बोल और म्यूजिक से वो ‘माँ तुझे सलाम’, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ जैसे गानों वाला जोश तो जनरेट नहीं हो पाता।