जयपुर। सूत्रों ने इन खबरों की पुष्टि की है कि बॉलीवुड जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे मुंबई से प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे तक उनके जयपुर पहुंचने की संभावना है। होने वाले दूल्हा-दुल्हन रात करीब नौ बजे चौथ का बरवाड़ा पहुंचेंगे, जिसके बाद सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा होटल में स्वागत समारोह होगा।
सूत्रों ने बताया कि दोनों के परिवार भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। होटल में मंगलवार से गुरुवार तक शादी से जुड़ी विभिन्न रस्में होंगी। सूत्रों ने बताया कि शादी राजवाड़ी अंदाज में होगी, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां और वीआईपी मेहमान शामिल होंगे। सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा होटल सवाई माधोपुर के चौथ के बरवारा कस्बे में स्थित है।
View this post on Instagram
द सिक्स सेंस होटल पर सबकी निगाहें
इन दोनों की शादी से पहले सभी की निगाहें प्राचीन स्थल द सिक्स सेंस होटल पर टिकी हैं, जिसे ‘बरवारा किले’ के नाम से भी जाना जाता है। मशहूर अदाकारा की शादी के लिए चुना गया किला सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवारा कस्बे में स्थित है। अब हेरिटेज होटल में तब्दील हो चुका यह किला पुरातनता और आधुनिकता का संगम है।
इस किले का इतिहास काफी दिलचस्प है। सईद अहमद कहते हैं, “बरवारा किला 1451 के आसपास स्थापित किया गया था और चौहान वंश के शासक भीम सिंह द्वारा बनाया गया था।” इस किले की परिधि लगभग 10 बीघा तक फैली हुई है जिसमें हनुमान बुर्ज, भीमा बुर्ज, नल बुर्ज, पीर बुर्ज और शिकार बुर्ज नामक पांच मीनारें हैं।