newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vikram Vedha Box Office Collection: Vikram Vedha ने दूसरे शुक्रवार को भी किया निराशाजनक कमाई, मेकर्स की उम्मीद से बेहद कम कलेक्शन

Vikram Vedha Box Office Collection: Vikram Vedha ने दूसरे शुक्रवार को भी किया निराशाजनक कमाई, मेकर्स की उम्मीद से बेहद कम कलेक्शन फिल्म ने बेहद कम स्तर का कलेक्शन अपने दूसरे शुक्रवार पर किया है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार में किस प्रकार का कलेक्शन (#VikramVedhaCollection) किया है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। विक्रम वेधा (#VikramVedha) फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस (#VikramvedhaBoxOffice) पर निराश कर रही है। अपने पहले हफ्ते में लचर परफॉर्मन्स के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ये फिल्म इस शुक्रवार कुछ कर पाएगी। लेकिन इस शुक्रवार भी इस फिल्म का कलेक्शन बहुत कम रहा है। इस फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को एक बार फिर से निराश किया है। पहले से ही इसके कलेक्शन कुछ बढ़िया नहीं थे। क्योंकि फिल्म ने अपने पूरे सप्ताह में मात्र 58 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था। वहीं इस फिल्म के लिए उम्मीद थी कि ये फिल्म का कलेक्शन शायद दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को बढ़े। लेकिन अफ़सोस ऐसा नहीं हुआ और फिल्म ने बेहद कम स्तर का कलेक्शन अपने दूसरे शुक्रवार पर किया है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार में किस प्रकार का कलेक्शन (#VikramVedhaCollection) किया है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

इस फिल्म को 180 करोड़ रूपये के बजट के आसपास बनाया गया है। ऐसे में ये फिल्म अपने लागत के आधे हिस्से तक भी पहुंचती नहीं दिख रही है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार में मात्र 2 करोड़ 54 लाख रूपये का ही कारोबार किया हैफिल्म ने अब तक कुल 61 करोड़ रूपये के आसपास का कारोबार किया है। इस फिल्म की हालत भी लाल सिंह चड्ढा (#LaalsinghChaddha) की तरह ही हो गई है। फिल्म को अब सिर्फ शनिवार और रविवार से उम्मीद है लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि ये फिल्म शनिवार और रविवार को भी कुछ अच्छा कर पाएगी। जिस हिसाब के कलेक्शन इस शुक्रवार को दिखे हैं वो काफी निराशाजनक हैं।

ऋतिक रोशन (#HritikRoshan) और सैफ अली खान (#Saifalikhan) की फिल्म एक सबसे बड़ी फ्लॉप (Vikram Vedha Flop)) फिल्म होने वाली है जबकि इस फिल्म के दक्षिण भाषा में बने वर्जन में अच्छी कमाई की थी। भारत में इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 10.58 करोड़ रूपये के आसपास, शनिवार को 12.51 करोड़ रूपये के आसपास और रविवार को 13.85 करोड़ रूपये के आसपास की कमाई की है। वहीं सोमवार से लेकर गुरुवार तक फिल्म ने मात्र 20 से 21 करोड़ रूपये के आसपास का कारोबार किया है।

इसलिए अगर भारत में इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 58.57 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। एक सप्ताह में मात्र 58 करोड़ रूपये का कारोबार बेहद निराशाजनक है इसके अलावा दूसरे शुक्रवार से फिल्म को काफी उम्मीद थी लेकिन उसने भी मेकर्स को निराश किया है| ऐसा माना जा रहा है कि ये एक सुपर फ्लॉप फिल्म होने वाली है। क्योंकि ये अपने लागत के हिस्से तक तो दूर, लागत के आधे हिस्से तक भी पहुंच नहीं पाई है।