newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vir Das: देश का अपमान कर के बुरे फसे वीर दास, कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, अशोक पंडित ने बताया आतंकी

Vir Das: हालांकि यहां देखने वाले बात ये भी है की कांग्रेस इस मामले पर बटी हुई दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कपिल सिब्बल ने जहां दास का समर्थन किया है तो वहीं अभिषेक मनु सिंघवी इस मुद्दे पर वीर दास के खिलाफ हैं।

नई दिल्ली। कॉमेडियन वीर दास की कविता (vir das for india) पर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दास को “देश विरोधी” बताया जा रहा था। दिल्ली और मुंबई के थानों में भी उनके खिलाफ शिकायत दी गई है। फिलहाल वीर दास के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। वीर दास के खिलाफ ये शिकायत भारत के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में दर्ज की गई है। इस बीच अब वीर दास पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने निशाना साधते हुए उन्हें आतंकी तक कह दिया। अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे इस शख्स में आतंकी दिखता है। वह स्लीपर सेल के उन सदस्यों में से एक हैं जिन्होंने एक विदेशी भूमि पर हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।’ इसके आगे अशोक पंडित ने वीर दास के खिलाफ UAPA के तहत गिरफ्तारी की भी मांग की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी वीर दास को उनकी कविता के लिए फटकार लगाई है। वीर के वीडियो की खिंचाई करते हुए कंगना ने लिखा, “जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं, तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है… बंगाल में पड़े अकाल के बाद चर्चिल कहा था, ‘ये भारतीय खरगोश की तरह हैं, और इसी तरह मरने के लिए बाध्य हैं…चर्चिल ने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता(सेक्स ड्राइव) को दोषी ठहराया… पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा क्रिएटिव काम एक सॉफ्ट टेरेरिज्म(आतंकवाद) है… वीर दास जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

सोशल मीडिया पर विरोध और मिल रहा समर्थन

कॉमेडियन वीर दास की कविता के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कई लोग इस कविता के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों को कविता में कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। कॉमेडियन वीर दास को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का समर्थन मिला है। थरूर ने वीर दास के समर्थन में ट्वीट किया है साथ ही उन लोगों पर भी निशना साधा है जो दास पर भारत के अपमान का आरोप लगा रहें हैं। कपिल सिब्बल ने भी वीर दास के समर्थन में ट्वीट कर लिखा, ‘जाहिर तौर पर दो भारत हैं। हम भारतीय के तौर पर इसे दुनिया को बताना नहीं चाहते। हम असहिष्णु और पाखंडी हैं।’

हालांकि यहां देखने वाले बात ये भी है की कांग्रेस इस मामले पर बटी हुई दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कपिल सिब्बल ने जहां दास का समर्थन किया है तो वहीं अभिषेक मनु सिंघवी इस मुद्दे पर वीर दास के खिलाफ हैं।