newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Netflix Releases in November 2021: नवंबर में ये फिल्में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन, देखें लिस्ट

Netflix Releases in November 2021: नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को अपने मनोरंजन के लिए सभी जोनर की फिल्में मिलेगी। जिसमें एक्शन, रोमांस, हॉरर और थ्रिलर मूवी शामिल हैं। नवंबर के महीने में नेटफ्लिक्स कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज हैं।

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स दर्शकों की पहली पसंद हैं। यहा एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ है। नेटफ्लिक्स पर आपको अपने मनोरंजन के लिए सभी जोनर की फिल्में मिलेगी। जिसमें एक्शन, रोमांस, हॉरर और थ्रिलर मूवी शामिल हैं। आपके मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स पर काफी कुछ है। नवंबर के महीने में नेटफ्लिक्स कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जिन्हें देख आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

netflix

रवीना टंडन स्टारर ‘अरण्यक’ का ट्रेलर रिलीज (23 नवंबर)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। उन्होंने आज अपनी आने वाली नई वेब सीरीज ‘अरण्यक’ का ट्रेलर रिलीज किया है। इस क्राइम थ्रिवृलर में वो पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका लुक और किरदार दोनों ही दमदार नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की धमाका हुई रिलीज (19 नवंबर)

कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म धमाका आज रिलीज हो गई है। ये फिल्म 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई। फिल्म का डायरेक्शन राम माधवनी ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक एक सनकी एक्स टीवी न्यूज एंकर की भूमिका निभा रहे हैं।

रेड नोटिस

रेड नोटिस 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें गैल गैडोट, रयान रेनॉल्ड्स और ड्वेन द रॉक जॉनसन हैं। रेड नोटिस एक एक्शन फिल्म है, जिसका फैंस को काफी इंतजार था। काफी समय से दर्शकों में इस फिल्म का बज बना हुआ था।

नारकोस: मैक्सिको 3

नारकोस: मैक्सिको का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। ये नेटफ्लिक्स की हिट ड्रामा सीरीज का तीसरा सीजन है, जो नेटफ्लिक्स पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। ये सीरीज ड्रग कार्टेल पर आधारित है और भारत समेत पूरी दुनिया में इसके फैंस मौजूद हैं।